खबर

पुष्पा फिल्म की तर्ज पर हरी सब्जियों के नीचे गुप्त केबिन में छूपाकर गुजरात ले जाई जा रही थी अवैध शराब

लोकेशन आलीराजपुर
फिरोज पठान
मो 9993735141

पुष्पा फिल्म की तर्ज पर हरी सब्जियों के नीचे गुप्त केबिन में छूपाकर गुजरात ले जाई जा रही थी अवैध शराब

आलीराजपुर जिले के चांदपुर पुलिस ने पकड़ी लाखों रुपए की अवैध शराब

चादपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बडी कार्यवाही की है पुलिस ने घेराबंदी कर एक महिंद्रा पिकअप वाहन से बडी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बियर जब्त की है, जिसे सब्जियों के नीचे विशेष रूप से निर्मित गुप्त केबिन में छिपाकर ले जाया जा रहा था। दरअसल थाना चाँदपुर पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अलीराजपुर की ओर से एक सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप (क्रमांक GJ-34-T-3646) अवैध शराब लेकर चाँदपुर की ओर आ रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के द्वारा टीम तैयार कर नाकेबंदी की कार्यवाही की गई। नाकेबंदी की कार्यवाही के दौरान ही एक संदिग्ध वाहन के आने पर उसे रोका गया। चालक ने अपना नाम गमजी पिता चुनिया वास्कले (निवासी ग्राम चौहजी) बताया। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने वाहन में हरी सब्जियां लदी होने की बात कहकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। संदेह होने पर जब वाहन को थाना परिसर में लाकर सूक्ष्मता से जांच की गई, तो सब्जियों के नीचे बॉडी में एक विशेष गुप्त बॉक्स (केबिन) बना हुआ पाया गया।
बॉक्स खोलने पर उसमें से
• रॉयल चैलेंज व्हिस्की: 16 पेटी (कुल 138.240 बल्क लीटर) – कीमत ₹1,99,680/-
• किंगफिशर बियर: 14 पेटी (कुल 168 बल्क लीटर) – कीमत ₹53,760/-
• बडवाइजर बियर: 20 पेटी (कुल 240 बल्क लीटर) – कीमत ₹1,10,400/-
• वाहन व अन्य सामग्री: महिंद्रा पिकअप (कीमत ₹9,00,000/-) एवं ₹50,000/- मूल्य की हरी सब्जियां।
कुल जब्त मशरुका की कीमत: ₹13,13,840/- (तेरह लाख तेरह हजार आठ सौ चालीस रुपये)
आरोपी के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या परमिट नहीं पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 46 के तहत अपराध क्रमांक 10/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button