खबर

ईद की विशेष नमाज़ पढ़ कर अमन चैन की दुआ के लिए उठे हाथ, दाउदी बोहरा समाज ने सादगी के साथ मनाई “ईद उल अज़हा’*

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में दाउदी बोहरा समाज द्वारा शुक्रवार को ईद उल अज़हा मनाई गई।

बुरहानपुर।

अंजुमन जकवि जमात PRO कमेटी के कौडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि बुरहानपुर में आज दाउदी बोहरा समाज द्वारा ईद उल अज़हा मनाई गई ।

शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब द्वारा नजमी मस्जिद में समाजजनों को ईद की नमाज विशेष खुतबा पढ़ा कर अदा कराई गई।

PRO कमेटी के कौडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया की बुरहानपुर में बोहरा समाज की सभी मस्जिदों में आज बोहरा समाजजनो द्वारा ईद की नमाज अदा की गई जिसमें देश दुनिया मे अमन चैन के साथ साथ सभी की तरक्की खुशहाली की दुआएं की गई।

बोहरा समाजजनो द्वारा ईद के अवसर पर एक दुसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी गई इस अवसर पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button