स्काई इंडिया टीवी चैनल के डायरेक्टर एवं चीफ एडिटर श्री अनिल उपाध्याय का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।
6 अप्रैल 2026 को स्काई इंडिया टीवी चैनल के डायरेक्टर एवं चीफ एडिटर श्री अनिल उपाध्याय का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ स्काई इंडिया टीवी चैनल के चीफ हेड
द्वारा उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान चैनल से जुड़े पदाधिकारियों एवं टीम सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।
अपने प्रवास के दौरान श्री उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ के संबंधित अधिकारियों से सौजन्य मुलाकात कर मीडिया विस्तार, जनसंपर्क एवं सरकारी विज्ञापन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश में चैनल की मजबूती और विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात श्री अनिल उपाध्याय शाम 7:00 बजे ट्रेन द्वारा भोपाल के लिए रवाना हुए। उनके आगमन एवं मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ स्काई इंडिया टीवी टीम को नई दिशा एवं ऊर्जा मिली।
रिपोर्ट: गणेश वैष्णव, छत्तीसगढ़
