विश्व पर्यावरण दिवस पर कंकाली माता मंदिर कुआंताल परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान में विशेष पौधारोपण*
*विश्व पर्यावरण दिवस पर कंकाली माता मंदिर कुआंताल परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान में विशेष पौधारोपण*


*साथ ही पुस्तकों का विमोचन एवं पन्ना पर्यावरण गौरव सम्मान समारोह संपन्न*
*रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दक्षिण पन्ना वनमंडल अंतर्गत बनोली स्थित माँ कंकाली माता मंदिर, कुआंताल परिसर में एक विशेष पर्यावरणीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण विषयक विशेष पुस्तकों का विमोचन तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को पन्ना पर्यावरण गौरव सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत आम, अमरूद, शीशम, कचनार एवं मुनगा सहित कुल 150 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में पवई विधायक प्रहलाद लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे परमार, मुख्य वन संरक्षक नरेश सिंह यादव, पन्ना कलेक्टर श्रीमती ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू, दक्षिण पन्ना वन मंडल अधिकारअनुपम शर्मा, भारतीय वन सेवा प्रशिक्षु अक्षत जैन तथा मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्रीय ग्रामीणजन तथा बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
उपस्थित अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन तथा जनभागीदारी आधारित हरित पहल की आवश्यकता पर बल देते हुए नागरिकों से अधिकाधिक पौधारोपण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक पर्यावरणीय प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा।