अनूपपुर जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक में आज 9 मई को समय लगभग 3:50 बजे बरसात के झमाझम के साथ पत्थर भी गिरे
लोकेशन पुष्पराजगढ़
रिपोर्टर बी एल बचावले
पुष्पराजगढ़/अमरकंटक
अनूपपुर जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक में आज 9 मई को समय लगभग 3:50 बजे बरसात के झमाझम के साथ पत्थर भी गिरे


पवित्र नगरी अमरकंटक में 9 मई 2026 को समय लगभग 3:50 बजे बरसात के साथ बड़े-बड़े पत्थर भी गिरे अमरकंटक में आए पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना कर रहे है।
जैसे कि दर्शनीय स्थल कपिल धारा दूध धारा जाने में बहुत दिक्कत आ रही है क्योंकि अमरकंटक से कपिल धारा तक रोड निर्माण का कार्य चल रहा है जिससे पर्यटकों को कपिल धारा दूध धारा दर्शन के लिए जाने में गाड़ियां फस रही है
मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट रहे हैं ।
अमरकंटक नगर वाशियो का कहना है कि अमरकंटक से कपिलधारा निर्माणाधीन रोड को ठेकेदार के द्वारा अति शीघ्र पूर्ण कराए
ताकि दर्शनीय स्थल कपिल धारा दूध धारा में देश विदेश से आने जाने वाले पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना ना पड़ें ।
अभी फिलहाल तुरंत अमरकंटक बांध तिराहा के पास गाड़ियां जाम लग गई है।
इस पवित्र नगरी अमरकंटक में देश-विदेश से लोग मां नर्मदा जी के दर्शन के लिए आते हैं इस हाल में लोग यहां आकर फंसे रह जाते हैं ।
बी एल बचावले की रिपोर्ट

