खबर

देश के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी वैक्सीन बनाकर भारत को बनाया आत्मनिर्भर —— सांसद।

लोकेशन——- पुष्पराजगढ़
रिपोर्टर ——– बी एल बचावले

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विधानसभा सम्मेलन 88 पुष्पराजगढ़ 24 अक्टूबर 2025

देश के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी वैक्सीन बनाकर भारत को बनाया आत्मनिर्भर —— सांसद।

जब हम स्वदेशी अपनाते हैं तो अपनी देश की मिट्टी से जुड़ जाते हैं ——- राजेश पांडे ।

हर घर पहुंचाएं स्वदेशी का मंत्र स्वदेशी अपना कर हम अपनी देश की अर्थव्यवस्था को करे मजबूत —–हीरा सिंह श्याम।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर पुष्पराजगढ़ में सम्मेलन का हुआ आयोजन।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर 24 अक्टूबर 2025 को अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा के राजेंद्र राम स्व सहायता भवन में सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश के मंत्री श्री राजेश पांडे जी ,शहडोल संसदीय क्षेत्र की संसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम जी, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने अपने उद्बोधन माध्यम से आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को संबोधित करते हुए श्री हीरा सिंह श्याम जी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान यह एक नारा नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है ।
यह हमारे भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आह्वान है कि हम अपने देश में बने उत्पादों अपने अपनी संस्कृति को गले लगाए । और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम जी ने आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है ।
हमारा लक्ष्य है और हमारी शक्ति है इस मंत्र को हर घर तक पहुंचाएं हमारे देश के कारीगरों हमारे किसान हमारे छोटे व्यापारियों और हमारे उद्मियों के प्रति एक सम्मान है और अपने लोगों की मेहनत को सम्मान देती है अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हैं ।

जब हम स्वदेशी अपनाते हैं तो अपने देश की मिट्टी से जुड़ जाते हैं भाजपा प्रदेश मंत्री कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजेश पांडे ने कहा की स्वदेशी केवल आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं यह हमारी संस्कृति और आत्मनिर्ब आत्म का हिस्सा है हम विदेशी वस्तुओं के पीछे भागने की वजह हम अपनी जड़ों को पहचान रहे हैं ।
दुनिया में योग आयुर्वेद हस्तशिल्प परंपरागत उद्योग यह सब आज वैज्ञानिक पहचान बन चुका है जब हमारे स्वदेशी अपनाते हैं तो अपने देश की मिट्टी से जुड़ जाते हैं।

संकट की घड़ी में देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाकर भारत को बनाया आत्मनिर्भर संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने भी स्वदेशी वैक्सीन बनाकर पूरी दुनिया को बता दिया कि भारत किसी पर निर्भर रहने वाला नहीं है हमारे देश के वैज्ञानिकों ने आत्मनिर्भर भारत को संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया और दुनिया को वैक्सीन बनाकर मानव जीवन की रक्षा की आज भाजपा सरकार स्वदेशी को बढ़ावा दे रही है मेक इन इंडिया से लेकर स्टार्ट ऑफ इंडिया वोकल फार लोकल से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक का हर पल लक्ष्य यही है कि हम विदेशी निर्भर कम करें और स्वदेशी उत्पाद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से रहे उपस्थित
आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प सम्मेलन में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री श्री राजेश पांडे जी शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जी भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमान हीरा सिंह श्याम जी पूर्व विधायक श्रीमान सुदामा सिंह शिंदराम जी भाजपा जिला महामंत्री श्री श्याम नारायण शुक्ला जी श्री सिद्धार्थ शिव सिंह जी जिला उपाध्यक्ष श्री मदन त्रिपाठी जी , श्री जितेंद्र सोनी जी ,जिला कार्यालय मंत्री श्री चंद्रिका द्विवेदी जी जिला पंचायत सदस्य श्री नर्मदा सिंह धुर्वे जी पुष्पराजगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री जागेश्वर चंद्रवंशी जी kirgi सरपंच श्री अर्जुन सिंह जी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ जनपद अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश मरावी ,अमरकंटक मंडल अध्यक्ष श्री रोशन पनारिया , एवं सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी स्थानीय जनसमूह भाजपा दम्हेडी मंडल के मीडिया प्रभारी बी एल बचावले के द्वारा जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button