खबर

अजमेर जिले की भिनाय उपखंड कार्यालय के ग्राम केरोट में ग्राम वासियों ने लगाया विद्यालय के ताला।*

*SKY INDIA NEWS Ajmer, संवाददाता घनश्याम दास, 8003824662,*

*अजमेर जिले की भिनाय उपखंड कार्यालय के ग्राम केरोट में ग्राम वासियों ने लगाया विद्यालय के ताला।*


*15 जुलाई को कलेक्टर महोदय अजमेर और शिक्षा विभाग अजमेर को ज्ञापन देकर के विद्यालय स्टाफ की स्वीकृत करने की थी मांग*

एंकर,,,,,,
अजमेर जिले की भिनाय पंचायत समिति ग्राम कैरोट में विद्यालय स्टाफ की कमी को लेकर ग्रामवासियों ने आज विद्यालय गेट पर ताला झड़ दिया है। इस दौरान ग्राम वासियों ने विद्यालय के शिक्षकों को भी शाला के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्यालय स्टाफ की मांग को लेकर सावर से बिजयनगर – ब्यावर मार्ग को जाम कर दिया है। ग्राम वासियों मांग है कि बोर्ड परीक्षा का समय है और विद्यालय में स्टाफ की कमी को लेकर सारे छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोस व्याप्त है, वहीं ग्राम वासियों द्वारा प्रशासन से मांग करने पर भी यहां विद्यालय स्टाफ की कमी पूरी नहीं हो सकी जिसको लेकर ग्रामवासियों में राज्य में डबल इंजन की सरकार के प्रति काफी नाराजगी जाहिर हो रही है, इस दौरान पत्रकार घनश्याम दास ने CPO अरविंद कुमार से बात करी तो उन्होंने बताया कि भिनाय उपखंड क्षेत्र के हालत नाजुक है, और समस्त विद्यालयों में स्टाफ की कमी को लेकर शिक्षा का भी प्रभावित हो रही है और छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में प्रवेश हो रहा है जिसको लेकर राज्य सरकार द्वारा कोई विशेष कदम नहीं उठाया जा रहा है जिले के भिनाय उपखंड क्षेत्र में आए दिन विद्यालयों पर ताला झड़े जा रहे हैं, लेकिन इस पर राज्य सरकार कोई ध्यान केंद्रित नहीं दे रहा है। और विद्यालय स्टाफ की पूर्ति नई की जा रही है जिससे हर क्षेत्र में राज्य सरकार पर क्षेत्र वासियों की बड़ी नाराजगी नजर आ रही है और शिक्षा के प्रति सरकार के सारे वादे, खोखले नजर आ रहे हैं। संवाददाता घनश्याम दास की रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button