खबर

अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

बी एल बचा वले

शिवनी मध्य प्रदेश की टीम ने कोरबा छत्तीसगढ़ को हराकर बनी विजेता

पुष्पराजगढ़ – जनपद के ग्राम पंचायत अमगवा में 3 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ मौली सरकार फुटबॉल टूर्नामेंट आज़ 17 अक्टूबर को जगतगुरु मौली सरकार एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार की मौजूदगी में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया।
पुष्पराजगढ़ जनपद में वीर शिवाजी युवा संगठन अमगवा में अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में यह फुटबॉल टूर्नामेंट हर वर्ष आयोजित किया जाता है।हर वर्ष इस टूर्नामेंट की भव्यता बढ़ती जा रही है तीन अक्टूबर को प्रारम्भ हुए इस टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर की टीमों ने भाग लिया सबसे बड़ा उलटफेर पुष्पराजगढ़ की टीम ने कोलकाता पश्चिम बंगाल को हराकर किया इस टूर्नामेंट के आयोजन से पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के खिलाड़ियों का खेल स्तर में बहुत सुधार आया है। क्षेत्र के खिलाड़ी अब प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर तक अपना परचम लहरा रहे हैं। आज फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जगतगुरु मौली सरकार ने विजेता टीम सिवनी मध्यप्रदेश की टीम को 50 हजार रुपए नकद एवं विजेता ट्राफी प्रदान किया वहीं प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने उप विजेता टीम को 25 हजार रुपए नकद एवं ट्राफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इस विषेश अवसर पर विचारपुर शहडोल से जर्मनी प्रशिक्षण लेने गई फुटबॉल खिलाड़ियों को बुलाकर सम्मानित किया गया छोटे से गांव अमगवा में आयोजित इस भव्य समापन समारोह में दस हजार से अधिक दर्शकों का जनसैलाब उमड़ा जो इस टूर्नामेंट के सफलता की मिसाल है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button