अंकित पटेल उमरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी अंकित पटेल को कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला पन्ना इकाई में युवा शाखा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया*
*अंकित पटेल उमरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी अंकित पटेल को कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला पन्ना इकाई में युवा शाखा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया*

रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट
ग्राम पंचायत मुराछ के सरपंच प्रतिनिधि युवा समाजसेवी अंकित पटेल को कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला पन्ना इकाई में युवा शाखा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है , यह नियुक्ति पवई में संदीपनी मैरिज गार्डन में हुई सामाजिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिपाल पटेल के द्वारा की गई है अंकित पटेल सक्रिय समाजसेवी है एवम् युवाओं में उनकी खास पहचान है , उनकी नियुक्ति उनके लगन और मेहनत को देखते हुए की गई पवई में संदीपनी मैरिज गार्डन में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की पन्ना जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई , जिसमें निम्न बिंदुओं पर मुख्य रूप से चर्चा हुई_
गुजरात से चलकर आ रही सरदार पटेल एकता यात्रा जो 29 मार्च को पन्ना जिले में प्रवेश कर रही है यात्रा के स्वागत के लिए रूपरेखा पर चर्चा हुई .
आने वाले मई माह में समाज के प्रतिभावान एवं जो छात्र-छात्राएं विगत वर्षों में शासकीय सेवा एवं निजी क्षेत्र में चयनित होकर नौकरी प्राप्त किए हैं उनका सम्मान समारोह पवई नगर में आयोजित किए जाने पर सहमति बनी आगामी 31 अक्टूबर को ग्राम मुराच्छ में सरदार वल्लभ जयंती पर सरदार वल्लभ भाई पटेल साहब की मूर्ति की स्थापना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रखा गया है जिसके लिए स्थान चयन और बेधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है समाज में फैली कुरीतियों एवं अंधविश्वास से जागरूकता लाने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई और जिले में समाज कीआर्थिक ,सामाजिक ,राजनीतिक विषयों पर विचार किया गया ,इसके उपरांत संगठन के गठन को देखते हुए अंकित पटेल उमरिया को कुर्मी क्षत्रिय महासभा का की युवा शाखा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, एवं नवागत कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रतिपाल पटेल का स्वागत सम्मान किया गया बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ संरक्षक दादा कृपाल पटेल जी सुनवानी , जगदीश पटेल जी , हजारी पटेल जी , बेटूलाल पटेल जी , रामनरेश पटेल जी अजयगढ़, सुरेश पटेल जी , सीताराम पटेल जी , कारेलाल पटेल जी , धर्मदास पटेल जी , प्रदीप पटेल जी मुराछ , ओमकार पटेल जी , प्रदीप पटेल जी जगदीशपुरा , प्रभाकर पटेल जी , जगदीश पटेल जी रामकेश पटेल जी गढ़ी करहिया, प्रताप पटेल जी , पुष्पेंद्र पटेल जी , यशपाल पटेल अधिवक्ता उच्च न्यायालय , आशीष पटेल जी , राजेश पटेल जी , हरिराम पटेल जी सहित दर्जनों समाजसेवी उपस्थित रहे।