ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत नाबालिक बालिका पवई पुलिस ने दस्तयाब कर पीड़ित परिजनों के सुपुर्द किया*
*ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत नाबालिक बालिका पवई पुलिस ने दस्तयाब कर पीड़ित परिजनों के सुपुर्द किया*
*रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*
पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा पन्ना जिले के समस्त थाना प्रभारियों को ऑपरेशन मुस्कान के अपहृत नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया था उसी तारतम्य में दिनांक 8/10/2025 को फरियादी के द्वारा थाना पवई में ऐसी रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है जिसकी सूचना पर थाना पवई में अपराध क्रमांक 419/25 धारा 137(2) BNS के तहत अपराध पंजीकृत किया गया था । प्रकरण नाबालिक बालिका से संबंधित होने से पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा प्रकरण में गंभीरता से विवेचना करने हेतु निर्देशित किया गया था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना सिंह , एसडीओपी पवई श्रीमती भावना सिंह दांगी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पवई सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में अपहर्ता की तलाश पतारसी के लगातार प्रयास किए गए । पुलिस द्वारा किए गए लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप अपहर्ता को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया है एवं पीड़िता के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है । बालिका के वापस मिलने पर परिजनों के द्वारा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।
*महत्वपूर्ण भूमिका* – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार ,सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन तिवारी , प्रधान आरक्षक राम लखन सिंह ,आरक्षक प्रेम नारायण प्रजापति , महिला आरक्षक सुनीति सिंह एवं साइबर सेल पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही