ओंकारेश्वर    कृष्णा पुरोहित की रिपोर्ट 
 शिव भक्ति में लीन शिव भक्त l

ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में महा शिवरात्रि महापर्व  का पुण्य लाभ लेने के लिए हजारों लाखो भक्त पंहुचे।
 एक दिन पूर्व से हीं भक्त आने लग गए थे।
प्रातः 3 बजे ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर ज़ी मंदिर भक्तो  के लिए खोल दिए गए।
इसके बाद लम्बी लाइन लगती चली गई 
प्रातः  षड़ दर्शन संत मण्डल ओंकारेश्वर के संत महात्मा महानिर्वानी अखड़े से ढ़ोल धमाको के साथ जुलुस के रूप में निकले नगर भृमण कर जूना अखाडा में समापन किया ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर ज़ी एवं श्री मामलेश्वरजी के दर्शन किये 
    प्रशासन के पुख्ता प्रबंध 
पर्व को लेकर प्रशासन के पुख्ता प्रबंध थे  सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पानी, बिजली, सफाई, की अच्छी व्यवस्था की गई थीं।
कलेक्टर  ऋषव गुप्ता, एसपी मनोज राय के निर्देशन में
एस डी एम शिव प्रजापति, एस पी ग्रामीण राजेश रघुवंशी, सी एम ओ संजय गीते, एस डी ओ पी रविन्द्र बोयत, टी आई अनोक सिँह सिंधिया, नायब तहसीलदार राजन सस्तीया, गजानंद चौहान,व्यवस्थाओ को संभालते रहे
 दर्शन व्यवस्था डिप्टी कलेक्टर मुकेश काशिव ने संभाली प्रबंधक दृष्टि राव देवेंद्र सिंह ट्रस्टी जंग बहादुर सिंह मार्ग दर्शन में सहायक कार्यपालन अधिकारी अशोक महाजन सभी कर्मचारी व्यवस्था में लग रहे।
 पूजा सामग्री जल बाहर लिया गया
 फूल बिली पत्र जल नारियल आदि पूजा सामग्री मुख्य गेट पर ले ली गई जिन्हें बाद में ज्योतिर्लिंग पर अर्पित किया
 रात्रि में मंदिर दर्शन के लिए खुले रहेंगे