खबर

समाजसेवा के क्षेत्र में भास्कर परिवार एवं ऑल इज वेल चौकसे परिवार की ओर से विशेष सम्मान से सम्मानित हुए सुनील जैन

समाजसेवा के क्षेत्र में भास्कर परिवार एवं ऑल इज वेल चौकसे परिवार की ओर से विशेष सम्मान से सम्मानित हुए सुनील जैन

जरूरतमंदों की सेवा के चलते सुनील जैन समाजसेवी बने।

धार्मिक, सामाजिक एवं जिले की प्रतिभाओं को प्रचारित करते हुए प्रवक्ता के नाम से मशहूर हुए सुनील जैन।

समाज में उत्कृष्ट योगदान समर्पण नेतृत्व एवं प्रेरणादाई कार्यों के लिए वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रवक्ता सुनील जैन खंडवा को श्री गणेश महोत्सव एवं पर्यूषण पर्व के बीच 80 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक नगरी बुरहानपुर में दैनिक भास्कर परिवार एवं ऑल इज वेल चौकसे परिवार की ओर से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, ऑल इज वेल के श्री चौकसे, दैनिक भास्कर के संपादक अनिमेष शर्मा, यूनिट हेड हीरालाल प्रजापति के हाथों विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
जरूरतमंदों की सेवा एवं जिले की प्रतिभाओं को उच्च स्थान के साथ वर्षों से जिन पैदा हुए बच्चों को पाप कार्य करते हुए माताएं झाड़ियां में, नालियों में मरने के लिए फेंक देती हैं, समाजसेवी सुनील जैन को उस नवजात बालक की सूचना मिलते ही तुरंत उसे उच्च इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी पूरी देखरेख करना एवं स्वस्थ होने पर शासकीय कार्यवाही एवं कारा के नियम अनुसार बच्चे को किसी अच्छे दंपति के हाथों में सोंपना, 50 से भी अधिक नवजात बालक, बालिकाओं को नया जीवन देते हुए जरूरतमंद संपत्ति को बच्चों को पालन करने के लिए सोंपा गया। वही वर्षों से सैकड़ो की संख्या में अज्ञात शवो का अंतिम संस्कार बिना भेदभाव के मेरे एवं समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। जिले एवं शहर की सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनेतीक गतिविधियों एवं जिले की अलग-अलग विधाओं की प्रतिभाओं को उच्च स्थान दिलवाकर प्रचार के माध्यम से उनको स्थान दिलाने सामाजिक कार्य मेरे द्वारा वर्षों से किया जा रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button