खातेगांव पुलिस की कार्रवाई….*
*अशोक तिवारी
खातेगांव पुलिस की कार्रवाई….*
*24 घंटे में बैलगाड़ी और नगदी लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार!*
*खातेगांव।* खातेगांव पुलिस ने बैलगाड़ी और नगदी लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए दो बैल, जिनकी कीमत करीब 81 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार अजनास रोड स्थित पटेल ढाबे के पास चार आरोपियों ने फरियादी संतोष के साथ मारपीट कर उसकी बैलगाड़ी, दो बैल, आधार कार्ड और 1 हजार रुपये लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए *शिवप्रसाद (55) और गणेश (33), निवासी नयापुरा बजगांव* को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने दो अन्य साथियों *विकास और परवेज* के साथ वारदात करना स्वीकार किया। दोनों फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में खातेगांव थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी, सहायक उपनिरीक्षक जगन्नाथ चावङे, रमेश मुनिया, प्र.आ. कपिल जाट, आरक्षक रिंकु, सोनु व (साइबर सेल), का सराहनीय योगदान रहा।
