छात्रों एवं बेरोजगार युवाओं के खिलाफ है मोदी सरकार – रश्मि सिंह कांग्रेस का हाथ छात्रों एवं युवाओं के साथ
छात्रों एवं बेरोजगार युवाओं के खिलाफ है मोदी सरकार – रश्मि सिंह
कांग्रेस का हाथ छात्रों एवं युवाओं के साथ
नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली जंतर-मंतर सहित पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में सड़क से लेकर संसद तक धरना, आन्दोलन चल रहा है।
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की जा रही है।
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रश्मि सिंह ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नीट पेपर लीक मामले एवं बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में शान्ति पूर्ण धरना आन्दोलन किया जा रहा था लेकिन मोदी सरकार की पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए कांग्रेस एवं इण्डिया गठबन्धन के नेताओं को पकड़कर खुली जेल बनाकर कैद कर लिया।
कांग्रेस पार्टी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में एवं मोदी सरकार की तानाशाही एवं जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ हमेशा लड़ती रहेगी।।
आगे रश्मि सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर आन्दोलन कर रहे निर्दोष, पीड़ित छात्र छात्राओं पर जमकर लाठियां भांजी गई!
छात्राओं के कपड़े फाड़े गए!!
उन्होंने अपमानित किया गया!!
और भाजपा के नेता बेशर्मी से मीडिया में बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं।
यही अमृतकाल है??
नीट पेपर लीक से लगभग 22 छात्र छात्राओं ने आत्महत्या कर ली !!
उनके परिवारों को एक करोड़ प्रति परिवार मुआवजा मिलना चाहिए ।।
कांग्रेस पार्टी युवाओं एवं बेरोजगारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।
जब तक शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता ! आन्दोलन जारी रहेगा।।
भवदीय
रश्मि सिंह
जिला प्रवक्ता मीडिया
कांग्रेस कमेटी रतलाम
