खबर

थाना मान्धाता पुलिस को मिली बड़ी सफलता।* *भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र मे गिरोह के रूप मे चौरी करने वाले अंतर राज्य गिरोह का किया पर्दा फास।*

नवल किशोर शर्मा
जिला-खंडवा

*थाना मान्धाता पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*

*भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र मे गिरोह के रूप मे चौरी करने वाले अंतर राज्य गिरोह का किया पर्दा फास।*


*गिरोह के 10 आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया चौरी के नगदी 45000₹ एवं 102000₹ का मशरुका जप्त।*

खंडवा पुलिस द्वारा लगातार तत्परता से कार्यवाही करते हुए संपत्ति सम्बन्धी अपराध के आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही कि जा रही है।

इसी क्रम मे मान्धाता पुलिस द्वारा ओंकारेश्वर के नर्मदाघाटो एवं भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रो से चोरी करने वाली अंतराज्यीय संघठित गिरोह के 10 आरोपियो को गिरफ्तार कर कुल नगदी 45000₹ एवं 102000₹ का मश्रुका किया जप्त।

*घटना विवरण*:- दिनांक 09.08.26 को फरियादी हाजिर आकर रिपोर्ट किया परिवार के साथ ओंकारेश्वर दर्शन स्नान करने आया था। सुबह करीबन 07.00 बजे हम लोग ब्रह्मपुरी घाट पर अपने कपडे और सामान घाट पर रखकर स्नान कर रहे थे। स्नान कर वापस घाट पर आये तो प्लास्टिक की पन्नी मे रखा हमारा सामान एवं नगदी 49,000 रुपये ब्रह्मपुरी घाट से कोई अजात व्यक्ति चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र.233/26 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

इसी प्रकार फरियादी जनार्धन पिता स्व. धुलजी पाटीदार द्वारा नागर घाट पर मै व हरिनारायण पाटीदार अपने कपड़े उतारकर नर्मदा जी स्नान करने चले गये बाद वापस आये तो देखा की हमारी थैली जिसमे सामान रखा था कोई अज्ञात व्यक्ति नागरघाट से चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मांधाता पर अप.क्र.234/26 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए दोनों प्रकरण के आरोपी:-

(01) अमर पिता नारायण नायडु पिता नारायण जाति नायडु उम्र 26 साल नि. वाकीयाडा नवापूरा थाना नवापूरा जिला नंदूरबार महाराष्ट्र

(02) मुरली पिता रामप्रसाद जाति नायडु उम्र 40 साल नि. वाकीयाडा नवापूरा थाना नवापूरा जिला नंदूरबार महाराष्ट्र

(03) विजय पिता मारमुत्तु नायडु उम्र 20 साल नि. वाकीयाडा नवापूरा थाना नवापूरा जिला नंदूरबार महाराष्ट्र

(04) शिव कुमार पिता वेंकटेश स्वामी जाति नायकर उम्र 35 साल नि.क्रिची तमिलनाडु हाल वाकीपाडा नवापूरा थाना नवापूरा जिला नंदूरबार महाराष्ट्र

(05) लक्ष्मीबाई पति रामलाल गायकवाड जाति बरगुंडा उम्र 56 साल निवासी अमरनगर मक्सी रोड थानाचिमनगंज जिला उज्जैन

(06) दुर्गाबाई पति अजय गायकवाड जाति बरगुंडा उम्र 35 साल निवासी अमरनगर मक्सी रोड थाना चिमनगंज जिला उज्जैन

(07) चन्दू पिता रामलाल गायकवाड जाति बरगुंडा उम्र 40 साल नि. अमरनगर दारू गोदाम थाना चिमनगंज जिला उज्जैन

(08) शक्ति पिता चन्दू गायकवाड जाति बरगुंडा उम्र 23 साल नि. अमरनगर दारू गोदाम थाना चिमनगंज जिला उज्जैन,

(09) अशोक पिता राजू उर्फ कुर्बान गायकवाड जाति बरगुंडा उम्र 30 साल नि.अमरनगर दारू गोदाम थाना चिमनगंज जिला उज्जैन,

(10) सिनू पिता बालू गायकवाड जाति बरगुंडा उम्र 35 साल नि. अमरनगर दारू गोदाम थाना चिमनगंज जिला उज्जैन

को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से नगदी 45,000/- रुपये व दो ब्रेसलेट सोने के मोती वाले व दो कीपेड मोबाइल, कुल मश्रुका 1,02,000/- हजार रुपये जप्त कर आरोपी को वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

अपराध में गिरफ्तार अमर पिता नारायण नायडू के चोरी के 03 अपराध जिला लखनऊ उ.प्र मे एवं आरोपी मुरली पिता रामप्रसाद नायडू के दमनदीप में एक चोरी का अपराध पंजीबध्द है।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक अनोखसिंह सिंदया, उनि प्रकाश मण्डलोई, उनि.चेतना चौहान ,प्रआर. भगवान धनगर, कृपाराम परिहार, धर्मेंद्र, आर अमित कुशवाहा, जितेन्द्र, रवि सोलंकी, सुरेन्द्र बडेरिया, पवन महाजन, नितेश पाठक, गुणाकेश, सुरेश खरते, सतीश झिले, सुधाकर द्विवेदी, चन्द्रवीर जाट, की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button