खबर

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में शोक की लहर पत्रकारों के अधिकारों के लिए जीवन भर किया संघर्ष*

*मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में शोक की लहर पत्रकारों के अधिकारों के लिए जीवन भर किया संघर्ष*

*पत्रकारिता ने खाया अपना वरिष्ठ मार्गदर्शक शरद जोशी का निधन*

रिपोर्टर-
रतलाम। वरिष्ठ पत्रकार, रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष, नागरिक बैंक एवं जिला सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष, रेडक्रॉस के वरिष्ठ संचालक तथा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ नेता श्री शरद जोशी का रविवार 9 अगस्त को 78 वर्ष की आयु में इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से रतलाम सहित पूरे मध्यप्रदेश के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
श्री शरद जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार जारी था। उनके निधन से मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने एक अनुभवी, संघर्षशील और वरिष्ठ मार्गदर्शक को खो दिया है। पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और हितों के लिए उन्होंने जीवनभर आवाज बुलंद की।
श्री जोशी ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को सदैव प्राथमिकता दी। सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया। वे कई पीढ़ियों के पत्रकारों के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत रहे।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में उनकी भूमिका एक वरिष्ठ नेता और मार्गदर्शक के रूप में रही। संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ लंबे समय तक पत्रकार साथियों को मिलता रहा।
उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने ऐसा व्यक्तित्व खो दिया है, जिसकी पहचान साहस, संघर्ष, सादगी और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता से रही। उनका जाना पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी सेवाओं, संघर्ष और योगदान को पत्रकारिता जगत लंबे समय तक स्मरण करता रहेगा।
श्री शरद जोशी की अंतिम यात्रा सोमवार 10 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे उनके निवास, पैलेस रोड, रतलाम से निकलेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button