ट्रैक्टर पलटा,तीन के मौत की खबर,दो दर्जन के करीब घायल*
💥 *ट्रैक्टर पलटा,तीन के मौत की खबर,दो दर्जन के करीब घायल*
पाली थाना अंतर्गत तिवनी गांव में दर्दनाक हादसे की खबर है,इस हादसे में दो से तीन लोगों के मौत की खबर है,वही दो दर्जन के करीब लोग घायल बताये जा रहे है।खबर है कि ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर पाली से सटे ग्राम गिंजरी से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने दो दर्जन से अधिक लोग अनूपपुर जिले के ग्राम बिजौरा जा रहे थे,इसी बीच अज्ञात कारणों से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ग्राम तिवनी (शनिधाम) में मौजूद पुलिया पर पलट गया,संजोग से ट्रैक्टर नीचे नही गिरा,नही तो और बड़ी दुर्घटना सम्भावित थी।इस हादसे में करीब दो से तीन लोगों के मौत की खबर है,वही दो दर्जन के करीब लोग घायल बताये जा रहे है,शुक्रवार की दोपहर दो से ढाई बजे के बीच हुई इस घटना के बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को पाली अस्पताल लाया गया है,यहाँ प्राथमिक उपचार कर गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल और शहडोल अस्पताल ले जाया जा रहा है।
*News umaria🖋️*