खबर

मोदी सरकार की ग़लत नीतियों के कारण देश में आर्थिक आपातकाल – रश्मि सिंह

मोदी सरकार की ग़लत नीतियों के कारण देश में आर्थिक आपातकाल – रश्मि सिंह
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश को आगाह किया
रतलाम -प्रकाशनार्थ – कांग्रेस प्रवक्ता रश्मि सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ग़लत आर्थिक नीतियों ,एवं असफल विदेश नीति के कारण देश में भयंकर आर्थिक संकट पैदा हो गया है! पिछले माह पांच राज्यों के चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने देश को आगाह किया था कि देश में आर्थिक संकट आने वाला है। और वही हुआ !!अब देश के आर्थिक हालात नियंत्रण से बाहर हैं!!
देश के प्रधानमंत्री की झूठी और निम्नस्तर की जुमले बाजी से देश के आर्थिक हालात बेकाबू हो रहे हैं। देश आर्थिक आपातकाल में पहुंच गया है।उन्होंने पिछले दिनों जनता से 8 संकल्पों की अपील की, जिसमें सोना चांदी न खरीदने,हवाई यात्रा न करने, पैट्रोल डीजल का कम उपयोग करने ,वर्क फ्रॉम होम,खाने के तेल का कम उपयोग एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने आदि संकल्प शामिल हैं। ये संकल्प नहीं
मोदी सरकार ने अपने नाकामियों का सबूत पेश किए है।
इन संकल्पों के पीछे मोदी सरकार का बहुत बड़ा षणयंत्र छुपा है !!!
सरकार पैट्रोलियम पदार्थों ,सोने चांदी,खाने के तेल,हवाई यात्रा की कीमत बढ़ाना चाहती है! सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में नौकरियां कम करना चाहती है।
प्रधानमंत्री का ,जनता विरोध न करे इसलिए पहले ही युद्ध के नाम पर , देशभक्ति के नाम पर जनता की सहानुभूति लूटना चाहते हैं।
आगे रश्मि सिंह ने कहा कि मोदीजी एवं उनके मंत्री , भाजपा के मुख्यमंत्री एवं नेता ,हजारों गाड़ियों का काफिला लेकर घूम रहे हैं!
आज सरकार ने सोने पर आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। जिससे सोना और मंहगा हो गया है। ऐसी स्थिति में खासतौर से हिन्दू समाज में हिन्दू रीति रिवाजों से शादियां होती हैं तब दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाकर शादी सम्पन्न होती है! एक वर्ष तक गहने नहीं खरीदें तो शादियां कैसे होंगी?? ये हिन्दुओं का अपमान है!!
देश को मंहगाई की बड़ी सौगात मिलने वाली है ।।
और प्रधानमंत्री जी विदेश निकलने वाले हैं।
देश देख रहा है!! कि कैसे सत्ता, सरकारी खजाने एवं नौकरशाही का इस्तेमाल करके लोकतंत्र को अपंग बना दिया है।
आगे रश्मि सिंह ने कहा ,
प्रधानमंत्री को देश के विकास के लिए चुना गया था लेकिन वह भाजपा के विकास के लिए काम कर रहे हैं!!
साम, दाम, दण्ड,भेद की नीति अपनाकर राज्य विधानसभा के चुनावों में सत्ता एवं चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके पहले महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, बिहार,असम एवं पश्चिम बंगाल के चुनाव जीते हैं।
देश की जनता भाजपा की दोगली , विभाजनकारी एवं संविधान विरोधी नीतियों को समझ चुकी है!!!
हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी हमेशा जनता के मूल मुद्दों की लड़ाई में आगे खड़े हैं। जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है।
भविष्य में कांग्रेस ही
भाजपा को हराएगी।
भवदीय
रश्मि सिंह
प्रवक्ता मीडिया कांग्रेस कमेटी रतलाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button