खबर

मध्य प्रदेश के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज सिंह टेकाम जी का प्रथम आगमन

लोकेशन पुष्पराजगढ़
रिपोर्टर बी एल बचावले

पुष्पराजगढ़/

मध्य प्रदेश के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज सिंह टेकाम जी का प्रथम आगमन अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अध्यक्ष मिथिलेश प्रमोद सिंह मरावी के निज निवास ग्रह ग्राम पटना में आगमन हुआ
जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अध्यक्ष मिथिलेश प्रमोद सिंह मरावी के निज निवास ग्राम पटना में अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम जी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम जी प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज आर्मों जी संभाग प्रभारी दिलशरण श्याम जी प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रतिभा सिंह जी जिला पंचायत सदस्य दरोगा सिंह जी का आगमन हुआ

जनपद अध्यक्ष मिथलेश प्रमोद सिंह मरावी जी के द्वारा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम जी को जनजाति गोंडी अंग वस्त्र धनुष वाण श्रीफल साल से स्वागत किया
और सैला नृत्य एवं गुदुम बाजा गाजा के साथ स्वागत अभिनंदन वंदन किया गया
प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम जी के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के हर वर्गों के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार आगे काम कर रही है
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी के द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी बताए

जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम जी के द्वारा प्रदेश के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम जी का स्वागत बंधन अभिनंदन करते हुए कहा कि हमारे पुष्पराजगढ़ में अध्यक्ष महोदय का पहली बार जनपद अध्यक्ष मिथिलेश प्रमोद सिंह मरावी जी के निज निवास ग्राम पटना में आगमन हुआ है
पुष्पराजगढ़ अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र है प्रदेश के अध्यक्ष जी के पुष्पराजगढ़ आगमन से पुष्पराजगढ़ के जनजाति समुदायों का विकास अंतिम छोर तक जरूर करेंगे
प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम जी के द्वारा गले में मादार रखकर डांस करते हुए जनजाति गोंडी गीतों का आनंद लिया ।
प्रदेश के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष के स्वागत अभिनंदन में पुष्पराजगढ़ के भाजपा वरिष्ठ नेता नरेश मिश्रा जी राजेंद्र चतुर्वेदी जी किसान मोर्चा विक्रम सिंह एवं अमोल सिंह ग्राम पंचायत किरगी सरपंच अर्जुन सिंह ग्राम पंचायत कोहका सरपंच सतेंद्र सत्तू पाटले ग्राम पंचायत धरहर सरपंच जमुना दास जी दोनिया सरपंच लालता सिंह ताली सरपंच चंद्रभान सिंह राजेंद्र ग्राम मंडल अध्यक्ष जागेश्वर चंद्रवंशी जी मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कुशवाहा जी दमहेड़ी मंडल मीडिया प्रभारी बी एल बचावले एवं मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम सहित सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जनपद अध्यक्ष मिथिलेश प्रमोद सिंह मरावी जी के यहां भोजन करके अनूपपुर भाजपा जिला कार्यालय के लिए रवाना हुए।

बी एल बचावले की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button