खबर

सद्भावना मंच व्दारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर किया नमन*

*सद्भावना मंच व्दारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर किया नमन*

खंडवा। मालीकुआं स्थित सद्भावना मंच कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक समानता, महिला शिक्षा और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनके व्दारा किये गये संघर्ष को याद कर जयंती मनाई जाकर नमन किया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि बा एक महान भारतीय समाज सुधारक, विचारक और कार्यकर्ता थे, जिन्होंने जाति प्रथा, महिला उत्पीड़न और अशिक्षा के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने पुणे में सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए पहला विद्यालय खोला। सत्यशोधक समाज की स्थापना की, जिसका उद्देश्य दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को समानता और अधिकार दिलाना था।ज्योतिबा फुले की जयंती हमें उनके द्वारा शुरू किए गए सामाजिक सुधारों और समानता के सपनों को याद करने और उन्हें आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। इस मौके पर संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंदपाल तोमर, डॉ.जगदीशचंद्र चौरे, त्रिलोक चौधरी, डॉ एमएम कुरैशी, राधेश्याम शाक्य, निर्मल मंगवानी, एनके दवे, राकेश तिवारी, फिरोज खान, सत्यम सोनी, सुभाष मीणा, कैंलाश पटेल आदि व्दारा राष्ट्र के लिए दिये योगदान को याद कर नमन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button