खबर

पवई पुलिस द्वारा 05 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार*

*पवई पुलिस द्वारा 05 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार*
*माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी को भेजा गया उप जेल पवई।*

*रिपोर्टर एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*

पवई पुलिस ने 5 वर्ष से फरार आरोपी को भेजा सलाखों के पीछे प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थाई वारंटी आरोपी शरण गोपाल सिंह पिता मुलायम सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बुधेडा को पवई पुलिस ने आज
पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले में फरार एवं दीर्घकाल से लंबित स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सतत, प्रभावी एवं सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए माननीय विशेष न्यायाधीश, विद्युत अधिनियम न्यायालय पवई द्वारा स्पेशल केस क्रमांक 42/2021 में विगत लगभग 05 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी शरण गोपाल सिंह पिता मुलायम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बुधेडा, थाना पवई को दिनांक 19/01/2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उप जेल पवई भेज दिया गया है।

*पवई पुलिस का सराहनीय योगदान:*

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, प्र.आर. रामलखन सिंह, आर. प्रेमनारायण प्रजापति, राज ललन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button