खबर

पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर म प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ पन्ना सोपेगा ज्ञापन

पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर म प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ पन्ना सोपेगा ज्ञापन
संवाददाता -Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान
*प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया जी के निर्देशन में पन्ना जिला इकाई द्वारा 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संगठन के जिला अध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार को रैली निकाल कर ज्ञापन सोपा जाएगा*
बता दे की मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश का एकमात्र ऐसा संगठन है जो पत्रकारों के हितों की लड़ाई के लिए वर्ष भर गतिविधियां जारी रखता है 26 मार्च को संघ के मुरैना महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग प्रमुख रूप से रखी थी इसका समर्थन माननीय विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जी ने भी किया था मुख्यमंत्री द्वारा हमारे महाधिवेशन में घोषणा की गई थी कि शीघ्र ही इस संबंध में एक मसौदा बनाकर सुरक्षा कानून को लागू किया जाएगा आज इस ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को स्मरण कराया जाएगा कि पत्रकारों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आपने घोषणा की है उसे पर अमल किया जाए इसी तरह प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित किया गया ज्ञापन जो प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय में सोपा जा रहा है उसमें प्रमुख रूप से 20 अन्य महत्वपूर्ण मांगे भी हैं उपरोक्त ज्ञापन कार्यक्रम कल गुरुवार को दोपहर 12: बजे निर्धारित किया गया है ज्ञापन रैली में पन्ना जिले की विभिन्न तहसीलों से करीब एक सैकड़ा पत्रकार पहुंच रहे हैं जिसमें पन्ना के अलावा अजयगढ़ देवेंद्र नगर गुन्नौर अमानगंज सिमरिया पवई शाहनगर रेपुरा तहसीलों से बड़ी संख्या में कलमकार अपने हकों की लड़ाई के लिए एकत्रित हो रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button