खबर

टिटगांव के अरविंद बलहोने बने सहायक प्राध्यापक।

संघर्ष से सफलता तक: ग्राम टिटगांव के अरविंद बलहोने बने सहायक प्राध्यापक।

खंडवा। जिले के ग्राम टिटगांव निवासी अरविंद बलहोने ने कठिन संघर्ष, निरंतर परिश्रम और अटूट आत्मविश्वास के बल पर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल कर उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक (रसायन शास्त्र) के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। समाजसेवी सुनील जैन ने अरविंद बलहोने को बधाई शुभकामना देते हुए बताया कि श्री बलहोने ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही प्राप्त की। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच उन्होंने उच्च शिक्षा पूरी की। जीवन के कठिन दौर में उनके पिता स्वर्गीय नानकराम का निधन हो गया, लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी और अपने पिता के सपनों को साकार करने के लिए लगातार मेहनत जारी रखी।

उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने खंडवा के आनंद नगर स्थित सीएम राइज स्कूल में उच्च माध्यमिक शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। अध्यापन कार्य के साथ-साथ उन्होंने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की तैयारी भी जारी रखी। वर्षों की मेहनत रंग लाई और उनका चयन उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक (रसायन शास्त्र) के पद पर हुआ। वर्तमान में वे शासकीय महाविद्यालय गुड़ी, जिला खंडवा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि अरविंद बलहोने ने
अपनी सफलता का श्रेय अरविंद बलहोने अपनी माता, स्वर्गीय पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को देते हैं। उनका कहना है कि “संघर्ष ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत निरंतर हो और आत्मविश्वास अडिग हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती।”

अरविंद बलहोने की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों और सतत प्रयास से ग्रामीण परिवेश का युवा भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button