प्रेस क्लब कड़ोदकलां की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, अध्यक्ष राहुल बैरागी व कृष्णा मारु बने सचिव
लोकेशन धार
धार से मुस्कान प्रजापति की रिपोर्ट
*प्रेस क्लब कड़ोदकलां की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, अध्यक्ष राहुल बैरागी व कृष्णा मारु बने सचिव
।*
*ग्रामीण पत्रकारों के सामने रहती है कई चुनौतियां,हम सभी पत्रकार साथियों के साथ है : पंडित छोटू शास्त्री*
बदनावर। मां जयंती धाम में उंडेश्वर महादेव वृक्ष मंदिर परिसर में सोमवार को प्रेस क्लब कड़ोदकला द्वारा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रेस क्लब कड़ोदकलां की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति के साथ गठन किया गया। बैठक में राहुल बैरागी को प्रेस क्लब का अध्यक्ष तथा कृष्णा मारु को सचिव नियुक्त किया गया। आदित्य धाकड़ एवं सुरेश चौहान को उपाध्यक्ष, अजय पाटीदार को सहसचिव, बंटी सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष, प्रभु पाटीदार को सहकोषाध्यक्ष तथा संजय जायसवाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वरिष्ठ पत्रकार मनोहर सिंह चावड़ा,दिनेश रघुवंशी एवं गोवर्धन सिंह डोड़िया को प्रेस क्लब का संरक्षक मनोनीत किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री ने की एवं विशेष अतिथि पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर यादव, जयंती धाम सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष रामकरण पटेल, बदनावर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया एवं नागदा प्रेस क्लब अनवर मंसूरी, सोहनलाल राठौर, प्रेस क्लब बिड़वाल के कमलेश राव पवार, निलेश शर्मा आदि पदाधिकारियों की उपस्थिति में नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस दौरान जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री ने संबोधित करते हुए कहा की आज के समय में ग्रामीण पत्रकारों के सामने कई प्रकार की चुनौतियां उनके सामने आती है। लेकिन फिर भी हमारे पत्रकार साथी निष्पक्षता के साथ खबरें प्रकाशित करते है। हम सदैव सभी पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा के लिए सभी पत्रकारों के साथ खड़े है। अतिथियों ने प्रेस क्लब को संगठित एवं सशक्त रूप से आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की इस अवसर पर दसई प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनिष चौधरी, सुरेश भुत, दशरथ पाटीदार, मनोहर सिंह पटेल, जगदीश पटेल, सहित प्रेस क्लब के सभी साथीयों ने नवीन पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की ।इस अवसर पर प्रेस क्लब कडोदकला में पांच नविन सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत भी किया गया।