खबर

महाकालेश्वर मंदिर परिसर में मोबाइल उपयोग प्रतिबंधित*

उज्जैन से मनोज रावत की रिपोर्ट sky India news channel

Breaking news

*श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में मोबाइल उपयोग प्रतिबंधित*

उज्जैन 24 अप्रैल 2025। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में , सुरक्षा व अन्य कारणों से मन्दिर परिसर में मोबाइल ले जाना, उपयोग करना प्रतिबन्धित किया गया है।
मंदिर परिसर में धार्मिक परंपरा, शुचिता व पवित्रता के चलते न सिर्फ उपयोग बल्कि मोबाइल रखे जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। मोबाइल के द्वारा नंदिहाल, गर्भगृह, दर्शन के समय फोटो लेने व वीडियो आदि बनाने से न सिर्फ अन्य यात्रीगण परेशान होते हैं अपितु दर्शन पंक्ति अनावशयक रूककर सभी को विलंब भी होता है।

दर्शनार्थियों के मोबाइल आदि सुरक्षित रखने हेतु मन्दिर के प्रवेश द्वार मानसरोवर भवन, बडा गणपति रोड द्वार क्रमांक 04 , अवंतिका द्वार क्रमांक 01 पर श्रद्धालु सुविधापूर्वक मोबाइल लॉकर में रख कर रसीद प्राप्त करेंगे व दर्शन पश्चात रसीद जमाकर मोबाइल वापस प्राप्त कर सकते है।

परिसर में मोबाईल का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। उपयोग करते पाए जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button