तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का समापन* *कलेक्टर के नेतृत्व में छत्रसाल पार्क से निकाली गई साईकिल रैली*
*तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का समापन*
*कलेक्टर के नेतृत्व में छत्रसाल पार्क से निकाली गई साईकिल रैली
रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट
पन्ना खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया था। रविवार को सुबह संडे ऑन साईकिल रैली के साथ इसका समापन हुआ। इस अवसर पर नगर के छत्रसाल पार्क से कलेक्टर सुरेश कुमार के नेतृत्व में साईकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं पर्वतारोही तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की ब्राण्ड एम्बेस्डर गौरी अरजरिया भी उपस्थित रहीं। एसडीओपी एवं जिला खेल व युवा कल्याण अधिकारी शिवप्रताप सिंह बघेल ने छत्रसाल पार्क से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संडे ऑन साईकिल रैली कोतवाली चौक, गांधी चौक, महेन्द्र भवन, अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार, बल्देव चौक से होते हुए वापस छत्रसाल पार्क में समाप्त हुई।
रैली समापन के बाद 29 एवं 30 अगस्त को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी खिलाड़ियों को शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर को स्मृति चिन्ह तथा विशिष्ट अतिथि पर्वतारोहणी गौरी अरजरिया को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों सहित खेल संघों के प्रतिनिधि, क्रीड़ा अधिकारी एवं खेल प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।