रंगोली के माध्यम से जल संवर्धन का दिया संदेश*
मनोज रावत की रिपोर्ट sky India news channel
*रंगोली के माध्यम से जल संवर्धन का दिया संदेश*
*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत समाज कार्य की
छात्राओं की हुई रंगोली प्रतियोगिता*
उज्जैन,13 अप्रैल। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी ने प्रतियोगियों ने शानदार रंगोलियां बनाई है। प्रतियोगियों द्वारा बनाई गई रंगोली से समाज में जल संरक्षण की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया।
उक्त विचार नगर के प्रतिभावान कलाकार श्री कमल पांचाल ने व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने गांव में समाज के बीच रहकर जल संरक्षण की दिशा में उन्नत कार्य कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करें। रंगोली प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए नगर प्रस्फुटन समिति के सचिव श्री राहुल राठौर ने कहा कि सरकार आमजन के सहयोग से ही जल गंगा संवर्धन जैसे सार्थक अभियान धरातल पर चला पा रही है। आप सभी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का जल एवं पर्यावरण बचाने का दायित्व है। सभी अपने-अपने दायित्व को समझे और समाज में सार्थकता के साथ कार्य करें। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वय श्रीमती रेणुका श्रोत्रिय ने कहा की सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत परिषद द्वारा विभिन्न गतिविधियां छात्र-छात्राओं, नवांकुर संस्था, मेंटर्स एवं प्रस्फुटन समिति के माध्यम से की जा रही है। रंगोली प्रतियोगिता के सभी विजेता छात्राओं को नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सौजन्य से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मेंटर श्री जीवन शर्मा,श्री दिनेश पाठक उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन मेंटर श्री आशुतोष शर्मा ने किया एवं आभार श्री अर्जुन सिंह डोडिया ने व्यक्त किया।
