खबर

तीन दिवसीय धेनु रक्षा व्यास पूर्णिमा महामहोत्सव का ओंकारेश्वर में शुभारंभ*


ओंकारेश्वर/10 जुलाई, 31 भगवान ओंकारेश्वर महादेव एवं ममलेश्वर महादेव की पावन सन्निधि एवं मां नर्मदा जी की पावन साक्षी में 31वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पद यात्रा के प्रणेता ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन में भगवती गोमाता की पूजन से व्यास पूर्णिमा के पूर्व दिवस आषाढ़ शुक्ला चतुर्दशी से तीन दिवसीय धेनु रक्षा व्यास पूर्णिमा महामहोत्सव का गोपाल परिवार संघ के हजारों गो प्रेमियों की उपस्तिथि के साथ शुभारंभ हुआ ।
महामहोत्सव के प्रथम दिवस की गो कृपा कथा में पूज्य स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती ने बताया कि हम यात्री बन कर इस संसार में आएं है , लेकिन हम रास्ता भटक कर इस संसार में उलझ रहे है । हम लोगों को कन्हैया ने धरती पर गौसेवा के लिए भेजा है। अपने आप जीवन का एक एक क्षण ऐसा कर गुजरने के लिए है जिससे संसार तो सुंदर लगे ही लेकिन उससे भी बढ़िया संसार बनाने वाला लगे।

संसार के किसी व्यक्ति से कोई उम्मीद कर रहे है तो वह कभी पूरी नहीं हो सकती। भौतिक आंखों से जो भी हमे नजर आता है उससे दुख के अतिरिक्त कुछ नहीं मिलेगा। यही वास्तव में सुख चाहिए तो हमें गोमाता की शरण में जाना चाहिए। प्रभु से मिलन का साधन सिर्फ गोमाता ही है। गोमाता से देरी ओर दूरी दोनों नहीं होनी चाहिए। आज से ही हमे प्रभु ने जो सामर्थ्य दिया है उसके अनुरूप गौसेवा प्रारंभ कर देनी चाहिए। 24 घंटे में से 4 घंटे यदि हमने पूरी आत्मीयता से गौसेवा में लगा दिया तो वह सब कुछ हमे प्राप्त हो सकता है जो हम चाहते है। सन 2025 से 2030 के मध्य भगवान को प्राप्त करने का बहुत सही समय है। यह सही क्यों है क्यों कि इस समय लाखों गोमाताएं सड़कों पर है। हम चाहे तो कई गौमाताओं की सेवा कर सकते है। यदि कोई भगवान की भक्ति करते हो और कोई पूरे मनोभाव से गौसेवा करते हो तो निश्चित भगवान की कृपा उस पर पहले होगी जो गौसेवा में लगा है। यह स्वर्णिम समय गो सेवा करने का ओर भगवान को प्राप्त करने का।
महोत्सव में रात्रि में भजन संध्या एवं श्री जीवन सूत्र पर पूज्य स्वामी जी ने 36 वें दिवस का प्रवचन दिया ।
महामहोत्सव के द्वितीय दिवस पर ब्रह्ममुहूर्त से पूज्य गुरुदेव भगवान ब्रह्मलीन स्वामी राम ज्ञान तीर्थ जी महाराज की चरण पादुका के साथ द्वितीय दिवस का शुभारंभ हुआ ।
तृतीय दिवस पर प्रातः 08 बजे से सायंकाल 04 बजे तक गोपाल परिवार संघ के माध्यम से युवाओं में कार्य करने वाले ग्वाल सेवा संघ एवं मातृशक्ति के माध्यम से कार्य करने वाले धेनु शक्ति संघ का शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें देशभर से हजारों युवा एवं मातृशक्ति भाग लेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button