अमरकंटक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार शिविर
बी एल बचा वले
सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत
अमरकंटक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार शिविर
अमरकंटक।
मध्य प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के तहत चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सोमवार को पवित्र नगरी अमरकंटक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
—
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह ऊईके एवं बीएमओ पुष्पराजगढ़ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने माँ नर्मदा के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर सीएचसी अमरकंटक के चिकित्सक, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और पत्रकार उपस्थित रहे।
—
महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष जोर
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे इस अभियान के अंतर्गत पुष्पराजगढ़ विकासखंड के अमरकंटक में महिलाओं को सघन स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। शिविर में महिला स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न बीमारियों की पहचान की गई और उपचार एवं परामर्श दिया गया। जांच उपरांत आवश्यक दवाएँ भी वितरित की गईं।
चिकित्सकों ने संदेश दिया कि किसी भी रोग को छिपाना नहीं चाहिए, बल्कि समय पर जांच और इलाज कराने से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।
—
कुल 262 मरीजों की हुई जांच
स्वास्थ्य शिविर में कुल 262 मरीज पंजीकृत हुए, जिनमें से 197 महिलाएँ और 65 पुरुष शामिल थे। सभी का सफलतापूर्वक परीक्षण कर उपचार किया गया।
—
जनप्रतिनिधि और चिकित्सा टीम की उपस्थिति
कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ रानू प्रताप सारीवान डॉ. शिवांगी मिश्रा, डॉ. एन.पी. मांझी, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. विपिन सिंह, प्रभा राठौर, कृष्ण परस्ते, अनीता सिंग्राम, अंजली शर्मा, भारती बैग, मेघा जोशी, संतोषी धुर्वे, विनीता राजोरिया, भगत सिंह, गब्बर सिंह, राजकुमार अहिरवार, चेतन सिंह, तीजा देवी, पूजा गुजराती, संगीता, चंदा सिंह, लता कुशराम, ज्योति राठौड़, पूनम पिटानिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों में पार्षद विमला दुबे, सावित्री सिंह, गेंदा बाई, कांग्रेस अध्यक्ष श्यामलाल सेन, हरि सिंह, एवं पत्रकार धनंजय तिवारी, लोकेश्वर केवट विशेष रूप से शामिल हुए।
—
रक्तदान से जागरूकता का संदेश
इस अवसर पर श्रीमती पूनम पिटानिया ने स्वेच्छिक रक्तदान कर समाज को जागरूकता का संदेश दिया। उन्हें बीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया
—
यह शिविर सेवा पखवाड़ा अभियान की सार्थकता को दर्शाता है, जहाँ स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव है।