खबर

धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर हम भी और हमारे बच्चे भी धर्म और संस्कारों से संस्कारित हो, ,,विश्रुत सागर महाराज,,


पापो और दोषो के निवारण के लिए 10 दिवसीय जिन सहस्त्रनाम विधान हुआ प्रारंभ,

आज नेमिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर मंदिरों में चढ़ाया जाएगा लाडू,

खंडवा।। धार्मिक अनुष्ठानो को करने एवं उसमें शामिल होने से धर्म की प्रभावना के साथ हमें पुण्य की प्राप्ति होती है। समाज द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। धार्मिक अनुष्ठानों में हमारी युवा पीढ़ी भी शामिल हो ताकि वे भी धर्म के संस्कारों से जुड़े रहें। यह उदगार बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में प्रारंभ हुई 10 दिवसीय जिन सहस्त्रनाम मंडल विधान के अनुष्ठान के अवसर पर खंडवा में चतुर्मास हेतु विराजमान विश्रुत सागर जी महाराज ने प्रवचन देते हुए व्यक्त किए। मुनि श्री ने कहा कि आज के आघुनिक और मोबाइल के युग में हम धर्म और संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं। आज आवश्यकता है हम भी संस्कारों से जुड़े और हमारे बच्चों को भी अच्छी शिक्षा के साथ धर्म और संस्कारों से जोड़े रखें ताकि वे अच्छे संस्कारी बच्चे साबित हो सके। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि खंडवा के इतिहास में प्रथम बार जिन सहस्र नाम विधान मंडल का आयोजन दिगंबर महावीर जैन मंदिर में मंगलवार से मुनि श्री विश्रुत सागरजी एवं निर्वेद सागरजी महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुआ। इस विधान का शास्त्रों में उल्लेख है की उक्त विधान को करने से पापों एवं दोषों का अतिशीघ्र शमन होता है एवं परिवार में सुख शांति बनी रहती है। प. पू .आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी की भावना थी कि वर्ष 2025 *विधान पर्व* वर्ष रूप में मनाया जाए..इसी कड़ी में खंडवा के इतिहास में प्रथम बार 1जुलाई से 10 जुलाई तक दस दिवसीय जिनसहस्त्रनाम विधान का आयोजन मंगलवार से प्रारंभ हुआ। मीना दिलीप पहाड़िया,श्रीमती चंदाबाई धनपाल कासलीवाल परिवार द्वारा मंडल विधान की पहले दिन की पूजा की गई। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी के दिन बुधवार को खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिर में भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस बनाकर लाडू चढ़ाया जाएगा। मुनी संघ के सानिध्य में बजरंग चौक स्थित महावीर जिनालय में भी
2 जुलाई बुधवार को प्रातः 7 बजे भगवान नेमीनाथ जी के मोक्ष कल्याण के पुण्यशाली अवसर पर भगवान का अभिषेक, शांति धारा के पश्चात निर्वाण लाडू चढाया जाएगा। समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया ने सभी सामाजिक बंधुओ से 10 दिवसीय मंडल विधान की पूजा में शामिल होकर पुण्य प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button