खबर

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान*


*15 से 30 जून तक शिविरों के जरिए हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ*
*कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी*

*रिपोर्टर- Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*

भारत सरकार के निर्देशानुसार आदिवासी समुदाय को सशक्त बनाने के उद्देश्य से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत जनजातीय समुदायों के हितग्राहीवार सर्वांगीण विकास के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आगामी 15 से 30 जून तक जनजागरूकता गतिविधियों एवं शिविर के माध्यम से शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं के लाभ से लाभांवित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पन्ना जिले के समस्त पांच विकासखण्ड के 82 ग्राम पंचायतों के 108 ग्राम अभियान में शामिल हैं। इन ग्रामों में निवासरत लोगों को निर्धारित तिथि में आयोजित शिविरों के जरिए लाभ प्रदान करना सुनिश्चित किया जाएगा।
कलेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि शिविर के जरिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन बैंक खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास, समग्र ई-केवायसी, 70 से अधिक उम्र के हितग्राहियों का आयुष्मान भारत कार्ड, वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन, मनरेगा के तहत रोजगार, मुद्रा लोन, पीएम विश्वकर्मा, मातृत्व वंदना योजना, टीकाकरण तथा सिकल सेल रोग परीक्षण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला कलेक्टर ने प्राथमिकता के साथ योजनाओं से वंचित व्यक्तियों को शिविर में लाभांवित करने के उद्देश्य से अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की है। साथ ही संबंधितजनों को शिविर तिथि में भारत सरकार की चिन्हांकित सभी योजनाओं में हितग्राहियों को लाभ प्रदान कर सेचुरेशन के निर्देश दिए हैं।
*अभियान में ये ग्राम हैं शामिल*
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में पन्ना विकासखण्ड के 24 ग्राम क्रमशः कोनी, कटहरी बिलहटा, दरेरा, मनौर, हरसा, रानीपुर, पठा, खिरवा, रमखिरिया, लुहरहाई, कुदकपुर, गजना, शाहपुर, धनौजा, हाटूपुर, पुखरा, मठली, कल्याणपुर, मनकी, बड़ौर, गहदरा, कुड़ार, मकरीकुठार एवं राजापुर शामिल हैं। इसी तरह अजयगढ़ विकासखण्ड के 33 ग्राम क्रमशः मौहारी, सलैया, डुगरहो, बनहरीखुर्द, हनुमतपुर, रायपुर, पाठा, सिन्हाई, धवारी, बाराडंडेका, विश्रामगंज, भसूड़ा, मझगवां (कोडाई), बरियारपुर भूमियान, भापतपुर कुर्मियान, झिन्ना, बनहरीकला, देवरा भापतपुर, मझगांय, कुंवरपुर, बाराकगरेका, भानपुर, बरकोला खुर्द, बड़ी रूंझ, तरोनी, प्रतापपुर, भुजवई, भैरहा, जिगनी, मौकछ, नरदहा, तुलापुर एवं खोरा, गुनौर विकासखण्ड के 09 ग्राम क्रमशः छिजौरा, बिल्हा कंगाली, मड़ैयन कुलगवां, नचने, रामपुर, बरौंहा, महुआडाडा, बलगहा एवं रतनपुरा, पवई विकासखण्ड के 16 ग्राम क्रमशः कढ़ना, जूही, हड़ा, शिकारपुरा, खरमोरा, बिकौरा, बछौन, जूडा, घुटेही, बिरवाही, बिजदुहा खिलसारी, सकतरा, मोहली धरमपुरा, कल्दा, महुआ डोल एवं गुरजी शामिल हैं, जबकि शाहनगर विकासखण्ड के 26 ग्राम क्रमशः सलैया (फेरन सिंह), करौंदी, परासी, सुनपुरा, पगरी, रामपुर (खजुरी), पौसी, सतधारा, सिजहटी, मरहा, बिहरिया, जूड़ सिंह, मझगवां, जमड़ा, श्यामगिरि, पोंड़ी कला, टिकुल पोंड़ी, बारी, सोनमउ कला, बिलपुरा, डोहली, पटना, बीरमपुर, मुरता, डोभा बघनरवा एवं चुनगुना शामिल हैं।
*इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*
अभियान अंतर्गत समस्त विकासखण्ड के चिन्हांकित ग्रामों के शिविर संबंधित ग्राम पंचायत भवन में लगाए जाएंगे। पन्ना विकासखण्ड में ग्राम पंचायत कटहरी बिलहटा, मनौर, बगौंहा, कृष्णाकल्याणपुर, रहुनिया, इटवाखास, रमखिरिया, लुहरहाई, बरहोंकुदकपुर, गजना, बृजपुर, बड़गड़ीखुर्द, जमुनहाई, सुनहरा, मनकी, बड़ौर, तालगांव, कुड़ार, मकरीकुठार एवं राजापुर में शिविर लगाया जाएगा। इस क्रम में अजयगढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गुमानगंज, सलैया, सब्दुआ, हनुमतपुर, पाठा, सिन्हाई, विश्रामगंज, भसूड़ा, बरियारपुर भूमियान, भापतपुर कुर्मियान, झिन्ना, बनहारीकला, देवराभापतपुर, मझगांय, कुंवरपुर, बाराकगरेका, बरकोला, बहादुरगंज, तरोनी, प्रतापपुर, भैरहा, जिगनी, देवलपुर, नरदहा, अमरछी एवं खोरा में शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह गुनौर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत छिजौरा, कुलगवां, नचने, रामपुर, बरौंहा, बलगहा एवं द्वारी, पवई विकासखण्ड की ग्राम पंचायत कड़ना, हड़ा, शिकारपुरा, ढेसाई, मुरकुछू, बछौन, घुटेही, मोहली धरमपुरा एवं कल्दा तथा शाहनगर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सलैया फेरनसिंह, परासी, हरदुआ मैमारी, रामपुर खजूरी, जुगरवारा, शाहपुर कलां, शाहपुर खुर्द, धौवापुरा, ताला, सर्रा, श्यामगिरी, पौड़ीकला, मैन्हा, बारी, बिलपुरा, डोहली, पटना, बीरमपुर, हरदुआ सारसबाहू तथा बिलपुरा में शिविर लगाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button