खबर

थाना हरसूद ने 05 व्यक्तियो को जुआ खेलते पकडा, 34,370 रूपये नगद जप्त
खंडवा,02 मई 2025
दिनांक 01.05.25 को रात्रि 12.25 बजे थाना हरसूद क्षेत्रान्तर्गत देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम बांदरिया मे बैक वाटर नदी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है, मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये काली माचक नदी के पास ग्राम बांदरिया पहुंचे,जहां खेत के किनारे 05 व्यक्तियो को जुआ खेलते दिखे,जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपियों के कब्जे व फड से कुल नगदी 34,370/- रुपये एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किये गए।
आरोपीः-
1. अरमान पिता मजीद खान जाति मुसलमान उम्र 32 साल निवासी रामनगर गिट्टी खदान खिरकिया थाना छीपाबड जिला हरदा
2. कृपाराम पिता राधेलाल यदुवंशी जाति जादम उम्र 53 साल निवासी ग्राम दगडखेडी थाना हरसूद
3. राजेश पिता ओमप्रकाश चमार उम्र 42 साल निवासी ग्राम दगडखेडी थाना हरसूद
4. मोहन पिता रामदास साकल्ले जाति बलाही उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्रं. 01 खिरकिया थाना छीपाबड जिला हरदा
5. दद्दु पिता लक्ष्मण लौहार जाति गदडिया उम्र 25 साल निवासी ग्राम दगडखेडी थाना हरसूद
जप्त मालः-
घटना स्थल से 52 ताश पत्ते व नगदी 34,370/- रुपये
सराहनीय भूमिकाः-
थाना प्रभारी हरसूद श्री राजकुमार राठौर के नेतृत्व में सउनि नानाराम पाटीदार, प्रआर 652 वीरसिह राजपुत, प्रआर 72 विनोदसिह तोमर, आर 629 राजमल चौहान एवं आर 632 शशिकांत डावर की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button