खबर

हायर सेकंडरी स्कूल ईकलेरा-एवं हायर सेकेंडरी स्कूल लोहारदा के बच्चों ने कि जंगल की अनुभूति*

*हायर सेकंडरी स्कूल ईकलेरा-एवं हायर सेकेंडरी स्कूल लोहारदा के बच्चों ने कि जंगल की अनुभूति*

मध्यप्रदेश देवास जिले के अंतर्गत वन परिक्षेत्र कांटाफोड़ में मध्यप्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड के माध्यम से वन मंडल देवास अन्तर्गत अनुभूति कार्यक्रमों की श्रंखला में इको अनुभूति कैंप के द्वारा स्कूली बच्चों के लिए पर्यावरण के प्रति प्रशिक्षण सह जागरूकता हेतु वन परिक्षेत्र कांटाफोड़ क्षेत्रीय अंतर्गत श्रीमान मुख्य वन संरक्षक, उज्जैन एवं वनमंडल अधिकारी देवास के मार्गदर्शन एवं उपवन मंडल अधिकारी कन्नौद के निर्देशन में प्रथम अनुभूति कैंप का आयोजन दिनांक 06/01/2026 एवं द्वितीय कैंप दिनांक 07/01/2026 को वन क्षेत्र खुट तालाब में आयोजित किया गया। अनुभूति कैंप में वन परिक्षेत्र अधिकारी कांटाफोड़ सुश्री विधि सिरोलिया द्वारा बच्चों को जंगल की अनुभूति कराई गई
कैंप में दोनों विद्यालयों से 120-120 बच्चे सम्मिलित हुए बच्चों को अनुभूति टी-शर्ट, कैप, एवं विंध्या हर्बलस द्वारा प्रदाय प्रकृति का उपहार किट (किट में आंवला कैंडी शहद, हर्बल हेल्थ ग्रेन्यूल)का वितरण किया गया

*विभिन्न पारिस्थितिकीय तंत्र के बारे में बच्चों को समझाया*

स्कूली बच्चों को जंगल भ्रमण के साथ साथ वन मंडल देवास एवं कांटाफोड़ के वन क्षेत्र में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के शाकाहारी एवं मांसाहारी वन्य प्राणी , पक्षियों , तितलियों, एवं सरीसृप के बारे में जानकारी दी गई तथा मानव जीवन में इनके महत्व को समझाया गया!
जंगल भ्रमण करते हुए बच्चो को वन्य प्राणियों के अप्रत्यक्ष प्रमाण जैसे कि
तेंदुआ, लकड़बग्घे एवं सियार की विष्ठा, पगमार्क दिखाये गए

*अग्नि से होने वाले नुकसान के बारे में बच्चों को किया जागरूक*

प्रेरक मनोज दुबे व्याख्याता द्वारा बच्चों को जंगल की आग से होने वाले नुकसान एवं पर्यावरण प्रदूषण के बारे में जानकारी देते हुए, महुआ एकत्रीकरण के समय जंगल में आग न लगाने, तेंदूपत्ता संग्रहण एवं धावडा के वृक्षों में रसायनों के उपयोग के हानिकारक पहलुओं के बारे में जागरूक किया गया! बच्चों द्वारा जंगल में आग नहीं लगाने व आग की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की शपथ ली गई

*प्लास्टिक के स्थान पर स्टील की थालियों में खिलाया भोजन*

वन मंडल देवास में इस बार अनुभूति कैंप में नई पहल के तौर पर प्लास्टिक का उपयोग न करते हुए स्टील की थालियों में बच्चों को भोजन कराया गया! ताकि प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया जा सके!
* सर्प (सांपो) से संबंधित भ्रांतियों के बारे में बच्चों को दी जानकारी* – ग्रामीण इलाकों में सर्प के बारे में फैली भ्रांतियों एवं अंधविश्वास से बच्चों को अवगत कराते हुए उन्हें इनके वैज्ञानिक तथ्यों से अवगत कराया गया है! जिसे बच्चों द्वारा रुचि पूर्वक सुनते हुए अनेक जिज्ञासाओं को शांत किया

*मृदा एवं जल संरक्षण की संरचनाओं के बारे में बताया*

बच्चों को वन विभाग द्वारा मृदा एवं जल संरक्षण हेतु किए जाने वाले कार्यों जैसे – कंटूर ट्रेंच, परकोलेशन टैंक, चेकडेम, तालाब, अग्नि पट्टी कटाई जलाई आदि के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही बच्चों को गड्ढा खुदाई से लेकर पौधा रोपण तक की प्रक्रिया से रूबरू कराया है बहुत है! बच्चों द्वारा वन एवं वन्य प्राणियों के संबंध में प्रकट कि गई जिज्ञासाओं को विभाग के कर्मचारियों द्वारा स्पष्ट किया गया!
वन परीक्षेत्र अधिकारी द्वारा भी बच्चों को प्रकृति, पेड़ पौधों एवं वन्य प्राणियों के संबंध में रोचक बातें बताई! साथ ही जादुई जंगल चलचित्र की प्रस्तुति भी टीम द्वारा की गई।
स्थानीय जन प्रतिनिधि – सरपंच ग्राम खल विष्णु मीणा, सरपंच प्रतिनिधि बेडगांव आनंद भोंडा, सरपंच इकलेरा आनंद जोनवाल, खल समिति अध्यक्ष मदन जी तिवारी, पुरा समिति अध्यक्ष रामेश्वर पटेल, सेमली समिति अध्यक्ष विजय मंडलोई, पत्रकार हरीश जोशी, सोनू कहार, पवन उपाध्याय, हरिओम तिवारी उपस्थित रहे चिकित्सा विभाग से श्रीमती पूजा सोलंकी, श्रीमती ग्यारसी सोलंकी उपस्थित रहे। हायर सेकेंडरी इकलेरा से शिक्षक श्री गजानंद धनावत, श्री राजेश जयसवाल श्री राजेश जोशी श्री रजनीश दीक्षित श्री संजय कासलीवाल श्री कृष्णकांत श्रोत्रिय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल लोहारदा से शिक्षक श्री सुरेंद्र सोनी, श्री राजेंद्र मालवीय, श्री दिनेश कोगरे, श्रीमती हेमलता साधु, सुश्री जया अहिरवार, सुश्री राधिका लडोलिया आदि द्वारा भी बच्चों का मार्गदर्शन किया गया!
कैंप के दौरान वन परिक्षेत्र कांटाफोड़ के डिप्टी रेंजर भागीरथ टाटु, मुकेश श्रीवास, विजय सोनी, अरूण पारे, अंजली दुबे, वनरक्षक हरिप्रसाद गवली, रामनिवास राठौर, ओमप्रकाश श्रीवास, सुनील शारदीया, चंदन मंडलोई, कमलेश प्रजापति, अनिल सितोलिया, सचिन भमुरिया, सचिन जोशी, नितिन कुमार, राहुल प्रताप सिंह कुशवाह, प्रेरित राजोरिया, श्रीकांता मौर्य, स्थाई कर्मी राजू वर्मा, कुंवर सिंह बघेल, योगेश पाराशर, आदित्य वर्मा एवं सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button