खबर

सिंगापुर में ‘धर्म-ध्वजा’ फहराएंगे खंडवा के प्रसिद्ध एंकर प्रदीप जैन!

सिंगापुर में ‘धर्म-ध्वजा’ फहराएंगे खंडवा के प्रसिद्ध एंकर प्रदीप जैन!

खंडवा। उद्घोषक प्रदीप जैन की आवाज सात समुंदर पर सिंगापुर में भी गूंजेगी। यह आवाज खंडवा व देश के लोगों के लिए भी अनजान नहीं है। इस बार यह आवाज़ रुपहली दुनिया के ‘फिल्मी-सितारों’ के लिए नहीं, बल्कि दुनिया का चक्र चलाने वाली ‘धर्म-ध्वजा’ के लिए सिंगापुर में गूंजेगी।

समाज के सचिव सुनील जैन ने प्रदीप जैन को बधाई शुभकामना देते हुए बताया कि सिंगापुर में बहुत बड़े जैन मंदिर का निर्माण किया गया है। इसी के लिए आयोजित तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा के लिए भारत से भी बड़े-बड़े महापुरुष पहुंच रहे हैं। इसका संचालन करने के लिए खंडवा के प्रदीप जैन को आमंत्रित किया गया है।

हर तरह के मंच संचालन में माहिर

प्रदीप जैन एक ऐसी शख्सियत हैं, जो जैन समाज के गजरथ महोत्सव और ऐसे ही बड़े-बड़े आयोजनों का संचालन करते हैं। देश के लगभग हर बड़े शहर में वे धार्मिक आयोजनों में ‘अपनी आवाज’ और ‘धार्मिक आस्था’ का समन्वय स्थापित कर चुके हैं। लालकृष्ण आडवाणी राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री राज्यपाल जैसी कई महान हस्तियां के कार्यक्रमों का भी संचालन प्रदीप जैन द्वारा किया गया,इसी विधा के कारण उन्हें मानद डॉक्टरेट उपाधि से अलंकृत भी किया जा चुका है।

ऐसे आया ‘यू-टर्न’!

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शुरुआत उन्होंने खंडवा के मंच संचालन से की थी। जैन संत पूर्णमति माताजी के चातुर्मास के दौरान उन्होंने अपना संचालन धार्मिक अनुष्ठान में दिया था, माताजी के आशीर्वाद से इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। धार्मिक अनुष्ठान, फिल्म स्टार नाइट हों या देश के ख्यातिनाम राजनीतिज्ञों के कार्यक्रम। इन सभी में वे प्रतिभा का जलवा दिखा चुके हैं। प्रदीप जैन की प्रतिभा में ‘यू- टर्न’ आया, जब उन्होंने आस्था की राह पकड़ ली! जैन समाज के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में समन्वय बैठा दिया। अब उन्हें सिंगापुर में आमंत्रित किया गया है। यह खंडवा के लिए भी सौभाग्य की बात है।

सिंगापुर में वेदी प्रतिष्ठा आयोजन 19 से 21 जून तक सिंगापुर में आयोजन

सिंगापुर में आयोजित तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा के आयोजन के लिए खंडवा से प्रदीप जैन को मंच संचालन हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button