खबर

सांदीपनि विद्यालय पन्ना में समर कैम्प का समापन*

*
रिपोर्टर- Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

सांदीपनि शासकीय मॉडल उ.मा. विद्यालय पन्ना में गत एक मई से संचालित समर कैंप-2025 का आज समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय आर.पी. उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय पन्ना की सेवानिवृत्त प्राचार्य निशा जैन एवं विद्यालय प्राचार्य जयकरण पटेल की उपस्थिति में समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
समर कैंप में कक्षा 1 से 12वीं तक के संस्थागत एवं गैर संस्थागत कुल 90 छात्रों ने विभिन्न विधाओं जैसे आर्ट एण्ड क्रॉफ्ट, संगीत (गायन, वादन, नृत्य), क्रीड़ा, भाषा ज्ञान (स्पोकन इंग्लिश, क्षेत्रीय भाषा बुंदेलखण्डी) में अपनी सहभागिता की। समर कैंप में खेल विधा अंतर्गत खेल शिक्षक मनोज कुमार खरे एवं नवीन नामदेव द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर खेलों में प्रशिक्षित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के गुण भी सिखाए गए। छात्रों को योग का अभ्यास भी कराया गया। विद्यार्थियों को वेस्ट सामग्री से आकर्षक डिजाइन बनाने तथा फोटो कट आउट इत्यादि तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न जीवन कौशल के बारे में भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। समापन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा समर कैंप में सीखे गए हुनर का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने आर्ट गैलरी में विभिन्न पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई। विद्यालय प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण कर उत्साहवर्धन किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button