खबर

विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में गोबर निर्मित भगवान गणपति की स्थापना*

*विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में गोबर निर्मित भगवान गणपति की स्थापना
सुसनेर/27 अगस्त, जनपद में क्षेत्र में मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक एवं संरक्षक गो ऋषि पूज्य दत्त शरणानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में संचालित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर मंगल शुभ वेला पर श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित श्री कामधेनु गुरुकुलम के बालकों एवं गो अभयारण्य में गो सेवा कर रहें समस्त ग्वाल बालों एवं गो अभयारण्य के प्रबंधन के कार्यकर्ताओं ने गो अभयारण्य में विराजित गो रक्षक हनुमान जी महाराज के मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा के माध्यम से आराधना सरोवर के पास गणपति मंडप में विधि विधान से पंडित श्याम जोशी जी ने मंत्रोच्चार द्वारा भगवान गणपति जी को विराजमान करवाया और अभ्यारण्य प्रबंधन,श्री कामधेनु गुरुकुलम की प्रधानाचार्य व बालकों एवं अभ्यारण्य के सभी ग्वाल ग्वालिन ने भगवान गणपति जी की पूजन एवं आरती की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button