खबर

विश्वविद्यालय आवासीय परिसर व संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक विस्तारित

विश्वविद्यालय आवासीय परिसर व संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक विस्तारित
फतेहपुर से/मण्डल ब्यूरो की रिपोर्ट सुशील कुमार स्काई इंडिया टी वी

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर स्थित विभिन्न विभागों एवं विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि को छात्रहित में विस्तारित कर दिया गया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 10 सितंबर 2026 तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि
छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कुलपति महोदय के निर्देश व अनुमोदन के क्रम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य उन सभी पात्र छात्र- छात्राओं को अवसर प्रदान करना है, जो किसी कारणवश निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर सके थे। विश्वविद्यालय प्रशासन सुचारु एवं पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देशों के लिए छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button