विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बुधेलाल बचाव ले
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजि
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर श्रीमती माया विश्वलाल, श्री विनोद कुमार वर्मा व्यवहार न्यायाधीश/सचिव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 25 सितम्बर 2025 को तहसील न्यायालय राजेन्द्रग्राम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठैती में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान पवन कुमार शंखवार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा स्कूल में उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाल यौन शोषण, लैंगिंक समानता, गुड-टच बैड-टच, समानता का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम, प्रतिषेध कानून, श्रमिक विधियां, बाल विवाह प्रतिषेध कानून, भरण-पोषण से संबंधित कानून, दहेज प्रतिषेध कानून, मौलिक अधिकार एवं कर्त्तव्य, लोक अदालत, मध्यस्थता, विधिक सलाह एवं सहायता योजनाओं केे बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य श्री जयनाथ सिंह सहित समस्त स्टॉप एवं श्री अशोक कुमार उइके सहायक ग्रेड-3ं लगभग 90 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।