लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध– प्रदीप अहिरवार
लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध– प्रदीप अहिरवार




कांग्रेस की प्रवक्ता रश्मि सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। जिसमें उन्होंने बताया कि ,रतलाम में कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसके आयोजक जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र रारोतिया एवं उनकी टीम रही। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश अजा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार एवं प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी,नीमच मंदसौर से प्रस्थान कर रतलाम के हाटपिपलिया अष्टपद में आयोजित किए जा रहे कांग्रेस के कार्यक्रम में पधारे।।
प्रदीप अहिरवार ने मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के ऊपर अन्याय, अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं।
किसान ,छात्र, बेरोजगार युवा, व्यापारी एवं कर्मचारी सभी भाजपा सरकार से त्रस्त हैं।
भाजपा सरकार में संविधान, आरक्षण खतरे में है।ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर कर लोकतंत्र की समर्थक कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का समय आ गया है।सभी कार्यकर्ता ईमानदारी से मेहनत करें,और मिशन 2028 को फतह करेंगे।
वहीं प्रदेश प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी ने शिक्षा व्यवस्था एवं सरकारी नौकरियों में ओबीसी आरक्षण की कटौती का मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सिर्फ 14% ओबीसी आरक्षण लागू है जोकि असंवैधानिक है। ओबीसी समाज के साथ बहुत बड़ा अन्याय है।
कांग्रेस की मीडिया प्रवक्ता रश्मि सिंह ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं प्रतिदिन 13 महिलाओं का बलात्कार होता है !! लेकिन सरकार इस पर कुछ नहीं बोलती!! उन्होंने मध्यप्रदेश के कर्मचारियों की टैट परीक्षा का भी मुद्दा उठाया और कहा कि 20 वर्ष से नौकरियां कर रहे शिक्षकों की परीक्षा लेकर उन्हें भाजपा सरकार अपमानित कर रही है।
महासचिव हीरालाल परमार ने सामाजिक एकता का संदेश दिया।जिला प्रभारी सीताराम गोयल ने भी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में शहर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र खरे, रमेश रारोतिया पद्मा हेगड़े,कविता सुनील महावर,रुखसाना खान, बाबूलाल सूर्यवंशी
एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष प्रकाश रारोतिया ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार माना।
