रेवा गुर्जर समाज की पहल* *रेवा गुर्जर समाज धर्मशाला में ठहरने के लिए नए नियम लागू, यात्रियों को दिखाने होंगे दस्तावेज़
*रेवा गुर्जर समाज की पहल*
*रेवा गुर्जर समाज धर्मशाला में ठहरने के लिए नए नियम लागू, यात्रियों को दिखाने होंगे दस्तावेज
*
*शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नशे की हालत में पाए जाने पर कड़ी करवाई के निर्देश*
ओंकारेश्वर। रेवा गुर्जर समाज धर्मशाला ओंकारेश्वर क्षेत्र खण्डवा द्वारा यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। समिति ने अपील की है कि ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालु जब धर्मशाला में कमरा लें, तो आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और माँगे जाने पर उन्हें प्रस्तुत करें। दस्तावेजों के आधार पर ही कमरे का आवंटन किया जाएगा।
समिति के कोषाध्यक्ष मुरार पाटील (आनंदपुर), सचिव रघुनाथ पटेल (मलगाँव) तथा अध्यक्ष भाईराम सीतारामजी पाटील (सैयदपुर खैगावड़ा) ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। समिति ने स्पष्ट किया कि कमरा उपलब्ध होने की स्थिति में ही दिया जाएगा तथा कमरे का किराया अग्रिम रूप से जमा कराना होगा।
समिति ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी यात्री को धर्मशाला परिसर में किसी प्रकार की असुविधा या समस्या आती है, तो वे स्टाफ से विवाद करने के बजाय सीधे समिति पदाधिकारियों को सूचित करें। इसके लिए पदाधिकारियों के संपर्क नंबर बोर्ड पर अंकित किए गए हैं।
साथ ही धर्मशाला परिसर में स्वच्छता बनाए रखने एवं धार्मिक वातावरण का सम्मान करने की अपील की गई है। विशेष रूप से शराब या किसी भी प्रकार के नशे के साथ धर्मशाला में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
समाज ने कहा कि यात्रियों का सहयोग और अनुशासन ही सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक होगा। रेवा गुर्जर समाज ने समस्त श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने और यात्रा को सहज व सफल बनाने में योगदान देने की अपील की है।
