खबर

मैहर जिले के ग्राम बहिली में वन भूमि पर अवैध रूप से प्रतिमा स्थापना और निर्माण के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस पूरे मामले को लेकर मैहर डीएफओ विद्या भूषण मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी दी*।

*श्रीनिवास मिश्रा
मैहर जिले के ग्राम बहिली में वन भूमि पर अवैध रूप से प्रतिमा स्थापना और निर्माण के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस पूरे मामले को लेकर मैहर डीएफओ विद्या भूषण मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी दी*।

मैहर – मैहर वन मंडल के ग्राम बहिली में वन भूमि पर अवैध

निर्माण कर भगवान बिरसा मुंडा और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की। मैहर डीएफओ विद्या भूषण मिश्रा ने बताया कि वन विभाग द्वारा नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों प्रतिमाओं को अपने कब्जे में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों द्वारा वन विभाग की टीम का विरोध किया गया और टीम पर पथराव भी किया गया। डीएफओ मिश्रा ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब बहिली गांव में इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले भी ग्रामीणों द्वारा इसी स्थान पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसे वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण मानते हुए हटाकर प्रतिमा को अपने कब्जे में लिया था।
उस समय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ग्रामीणों को समझाइश दी गई थी। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को लिखित रूप से आश्वासन दिया गया था कि भविष्य में वन भूमि पर दोबारा प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी।
लेकिन कुछ समय बाद फिर से उसी स्थान पर वन भूमि पर अवैध कब्जा कर प्रतिमा स्थापना का प्रयास किया गया, जिसके बाद वन विभाग को कार्रवाई करनी पड़ी।

*बर्जन डीएफओ विद्या भूषण मिश्रा*

मैहर वन विभाग का कहना है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमानुसार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

*फिलहाल बहिली मामले में वन विभाग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही* ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button