खबर

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश लेकर पटना से गुजरात तक जाएगी रैली।

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से होकर गुजरात पहुंचेगा बिहार मोटरसाइकिल दल।

पटना, 14 अक्टूबर 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के निकट बने मंच से राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पटना से प्रारंभ होकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश होते हुए गुजरात पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी स‌द्भाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। इस रैली में बिहार मोटरसाइकिल दल की भागीदारी राज्य के लिए गौरव का विषय है। यह पहल युवाओं एवं आम नागरिकों के बीच राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता के संदेश को प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, गृह विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार, पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button