खबर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 90 करोड़ से अधिक लागत के 40 विकास कार्यों की देंगे सौगात*

रिपोर्टर- Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 मई को पन्ना प्रवास के दौरान नगर के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 90 करोड़ 60 लाख रूपए लागत राशि के 40 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा 75 करोड़ 72 लाख रूपए लागत राशि के 32 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 14 करोड़ 88 लाख रूपए लागत राशि के 8 विकास कार्योंे का लोकार्पण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोक निर्माण विभाग (भवन) के 3, लोक निर्माण विभाग के 10, जिला शहरी विकास अभिकरण के 2, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 5 तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा लोकार्पित होने वाले विकास कार्यों में लोक निर्माण विभाग (भवन) अंतर्गत गुनौर आईटीआई में 3 टेªड भवन, कल्दा में आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास, छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना के कॉमर्स ब्लॉक में मल्टीपरपज हॉल का रेनोवेशन कार्य, साइंस ब्लॉक में 2 हाल, वाराण्डा व टॉयलेट भवन का निर्माण तथा कन्या छात्रावास के पीछे 30 मीटर लम्बाई की बॉउण्ड्रीवॉल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहनगर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, शाहनगर विकासखण्ड के ग्राम बोरी में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा आवास गृह इत्यादि का निर्माण तथा शाहनगर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का निर्माण शामिल है। जिला शहरी विकास अभिकरण अंतर्गत पन्ना शहर में पेयजल व्यवस्था के लिए कटरा डैम से लोकपाल सागर तक 6 किमी लम्बाई की तथा निरपत सागर से पहाड़कोठी तक पाईप बिछाने के कार्य सहित ग्राम सप्तैया स्थित ठोस अपशिष्ट प्लांट की बॉउण्ड्रीवाल निर्माण का कार्य शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button