खबर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शाहनगर हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत*

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शाहनगर हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत*

*रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को पन्ना जिले के प्रवास के दौरान विधायक पहलाद लोधी के विशेष प्रयासों से आयोजित विशाल कार्यक्रम में पवई विधानसभा के शाहनगर में हितग्राही सम्मेलन एवं विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रथम शाहनगर आगमन पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियो एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। बुंदेलखंड की संस्कृति एवं विरासत के परिचायक बतौर नर्तक दलों एवं महिलाओं ने भी सर पर कलश रखकर मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हेलीपैड में उपस्थितजनों का हाथ उठाकर अभिवादन किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मुख्य समारोह स्थल के लिए रवाना हुए।

*मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 82 करोड़ से भी अधिक की 14 विकास कार्यों की दी सौगात*

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को पन्ना जिले के शाहनगर में आयोजित हितग्राही सम्मेलन के अवसर पर 82 करोड़ से अधिक के 14 विकास कार्यों की सौगात दी मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर एक विकास कार्यों का लोकार्पण किया जबकि तेरा कार्यों का भूमि पूजन किया गया लोकार्पित कार्यों में लोक निर्माण विभाग के तहत 8 ,78 करोड़ करोड़ लागत राशि से निर्मित बिसानी सलेहा बाय मैन्हा मार्ग का उन्नयन कार्य शामिल है किसी तरह जल संसाधन विभाग के 4,25 करोड़ के तिगरा बैराज का भूमि पूजन किया गया मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 7,19 करोड़ के तला सारंगपुर मार्ग में मजबूती करण कार्य 2,15 करोड़ के तिघरा करिया पटना मार्ग 2,82 करोड़ के किन्ना में रोड से महोडकला मार्ग 5,39 करोड़ के करिया से महोडकला मार्ग 6,98 करोड़ के बागरोल से सुर्रा डोमा मार्ग 2,43 करोड़ के कल्दा बछौन से मगरदा मार्ग12,15 करोड़ के बाग रोड सलैया समारी मार्ग 4,97 करोड़ के नाद चांद नया खेड़ा मार्ग 9,13 करोड़ के ताला बंजारी मार्ग4,63 करोड़ के मोहन्द्रा -रैपुरा मार्ग के कि,मी 37/8 से 38/8 तक में सीमेंट कांक्रीट मार्ग तथा 9,76 करोड़ के झिरिया हरिशचन्द्र से चहकना मार्ग का भूमि पूजन किया गया
इस मौके पर सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया सहित समस्त विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button