खबर

मन की बात’ में बिहार संग्रहालय का उल्लेख कर राज्य की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय पहचान देने के लिए प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक आभार – सम्राट

‘मन की बात’ में बिहार संग्रहालय का उल्लेख कर राज्य की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय पहचान देने के लिए प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक आभार – सम्राट

प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड में बिहार संग्रहालय का उल्लेख राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान प्रदान करने वाला है।

नशामुक्त एवं स्वस्थ्य भारत के निर्माण, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली एवं साइबर सुरक्षा पर प्रधानमंत्री जी ने प्रेरक संदेश दिया।

पटना, 29 नवम्बर 2026: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 140वें एपिसोड का बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा बिहार संग्रहालय का उल्लेख कर राज्य की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय पहचान देने के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बिहार संग्रहालय का उल्लेख किया जाना बिहारवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय है। बिहार संग्रहालय राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। इसे विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ सर्व संग्रहालयों की सूची में नौवाँ स्थान तथा एशिया में प्रथम स्थान प्राप्त होना बिहार की सांस्कृतिक उपलब्धि का प्रमाण है। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा इस उपलब्धि को राष्ट्रीय मंच पर स्थान देना बिहार की गौरवशाली विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 140वें एपिसोड में नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। नशे की लत से संघर्ष कर उससे बाहर निकलने वाले युवाओं के प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने समाज को जागरूक और संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी। यह संदेश युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को जन-आंदोलन बनाने पर भी विशेष बल दिया। नियमित शारीरिक गतिविधियों, खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को जीवन का हिस्सा बनाने का उनका आह्वान स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी है। साथ ही, साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता जैसे विषयों पर उनका संदेश आज के तकनीकी युग में प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश की विविध उपलब्धियों, प्रेरक व्यक्तित्वों, सामाजिक प्रयासों और स्थानीय विरासत को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। यह कार्यक्रम जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहित करता है। मुख्यमंत्री ने बिहार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने तथा युवाओं और समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले प्रेरक संदेशों के लिए प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति पुनः हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button