खबर
ओंकारेश्वर से खंडवा के लिए रवाना हुई ‘जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा’
राजू पटेल
खण्डवा
ओंकारेश्वर से खंडवा के लिए रवाना हुई ‘जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा’
खंडवा। हजारों कांवड़ियों के साथ शनिवार को ओंकारेश्वर से ‘जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा’ का भव्य शुभारंभ हुआ। महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल के मार्गदर्शन में निकाली जा रही इस यात्रा की शुरुआत गणेश नगर बस स्टैंड से हुई।
यहां पं. अश्विन खेड़े द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न कराया गया। इसके बाद षट्दर्शन मंडल के श्री मंगलदास जी, महंत रामदास जी और महामंडलेश्वर स्वामी श्याम चेतनपुरी जी महाराज ने भगवा ध्वज का पूजन कर कांवड़ियों को आशीर्वाद दिया।
समाजसेवी सुनील जैन के अनुसार, यात्रा में 1 से 501 लीटर तक की कांवड़ें शामिल हैं, जिसकी अगुवाई संदीप धोपे कर रहे हैं। इस अवसर पर अशोक पालीवाल ने युवाओं से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। शनिवार रात ग्राम दौड़वा में विश्राम के बाद, रविवार सुबह यह यात्रा खंडवा पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
