खबर

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पन्ना जिला इकाई के तहसील पवई ब्लाक के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष रफी सिद्दीकी को किया गया नियुक्त*

*मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पन्ना जिला इकाई के तहसील पवई ब्लाक के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष रफी सिद्दीकी को किया गया नियुक्त*

*मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पन्ना जिला इकाई के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों की हुई नियुक्ति*

*रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पन्ना जिला इकाई के अंतर्गत विभिन्न ब्लॉकों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। यह नियुक्तियां संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशन एवं पन्ना जिला इकाई के अध्यक्ष आदरणीय धनंजय श्रीवास्तव की अगुवाई में संपन्न हुईं इसी क्रम में पवई ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर रफी सिद्दीकी की नियुक्ति की गई। अपनी नियुक्ति पर रफी सिद्दीकी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे उन्होंने आगे कहा कि वे पहले भी श्रमजीवी पत्रकार संघ के सिपाही थे और आगे भी संगठन के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
रफी सिद्दीकी की नियुक्ति पर पवई ब्लॉक के पत्रकारों में हर्ष और उल्लास का माहौल देखा गया। सभी पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई दी, साथ ही अन्य नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों को भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर पत्रकारों ने प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया, पन्ना जिला अध्यक्ष माननीय धनंजय श्रीवास्तव सहित संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button