खबर

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पन्ना जिला इकाई का कार्ड वितरण संपन्न*

*मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पन्ना जिला इकाई का कार्ड वितरण संपन्न*
*वर्तमान परवेश मैं पत्रकारिता की चुनौतियां, पर जिले के बुद्धिजीवियों ने खुलकर रखे विचार*

*लोकेशन – पन्ना मध्य प्रदेश*

*रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की पन्ना जिला इकाई ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया जी के निर्देशन में संगठन का कार्ड वितरण एवं एकदिवसीय कार्यशाला का कार्यक्रम पवई स्थित पर्यटक स्थल कलेही मंदिर परिसर में आयोजित किया गया
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत पन्ना की अध्यक्ष मीना पुष्पराज, के मुख्यतित्य एवं संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल जी की अध्यक्षता डीएफओ दक्षिण अनुपम शर्मा के विशिष्ट अतिथ्य, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल जी के विशिष्ट आतित्य नितेश पटेल रेंजर पवई तथा पवई जनपद अध्यक्ष मोहनी मिश्रा, अखिलेश उपाध्याय सीईओ जनपद पवई, संगठन के संभागीय महासचिव प्रतीक खरे संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र पांडे एवं समाजसेवी कृष्णपाल सिंह कानू राजा, तहसीलदार पवई त्रिलोक सिंह की विशिष्ट गरिमामई उपस्थिति में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पन्ना पवई अजयगढ़ शाहनगर सिमरिया अमानगंज गुनौर देवेंद्र नगर रेपुरा तहसीलों से पहुंचे करीब एक सैकड़ा से अधिक पत्रकारों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ
सुबह 11:30 दक्षिण वन मंडल पन्ना के डीएफओ अनुपम शुक्ला ने मां वीणा वादिनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं जिले भर से आए पत्रकार साथियों का जिला अध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव ने अभिनंदन किया उनके साथ संभागीय संयुक्त सचिव समीम खान, महासचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सचिव सतीश गुप्ता पवई ब्लॉक अध्यक्ष, रोहिणी उपाध्याय सभी ने अतिथियों का स्वागत शाल श्रीफल माल्यार्पण से किया
तत्पश्चात नियोजित कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें वर्तमान पत्रकारिता की चुनौतियों तथा स्वरूप विषय पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं पत्रकारों ने खुलकर अपने-अपने विचार व्यक्त किये प्रदेश के नेगोशिएशन ऑफिसर के रूप में प्रसिद्ध पन्ना दक्षिण के डीएफओ अनुपम शर्मा ने सकारात्मक पत्रकारिता पर अपने गहरे विचार व्यक्त किये, वहीं मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मीना पुष्पराज सिंह ने अपने 30 मिनट के उद्बोधन में खासा चिंतन तथा बेबाकी से अपने विचार रखें, संगठन की ओर से पधारे प्रांतीय उपाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल जी ने वर्तमान में पत्रकारों के प्रति लोगों के नजरिया एवं आधुनिक पत्रकारिता के विषय में अपने विचार रखें, संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल जी ने संरचनात्मक गतिविधियों से संबंधित अपने विचार रखें वहीं पवई जनपद सीईओ अखिलेश उपाध्याय ने वर्तमान समय में नेगेटिव पत्रकारिता तथा सकारात्मक पत्रकारिता का तुलनात्मक विश्लेषण किया तथा देश की वर्तमान पत्रकारिता के दर्शन अपने उद्बोधन में रखें, जनपद अध्यक्ष पवई मोहिनी आनंद ने अपने सारगर्वित उद्बोधन में पत्रकारिता के स्वरूप पर शानदार विचार रखें, वही संगठन के संभागीय महासचिव प्रतीक खरे जी ने परंपरा अनुसार विचारको को काउंटर करते हुए अपनी बात रखी इसके अलावा कृष्णपाल कानू राजा, ने भी सरगर्वित तरीके से अपना उद्बोधन दिया
कार्यशाला के बाद समस्त तहसीलों से आए पत्रकार साथियों को जिन्होंने 2026 में संगठन की सदस्यता ली है उनके कार्ड वितरण सम्मान पूर्वक अतिथियों द्वारा किए गए कार्यक्रम में संभागीय उपाध्यक्ष डॉ विनोद तिवारी संभागीय सचिव आलोक मोदी
संभागीय कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य सभी तहसीलों के ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक पदाधिकारी सम्मिलित रहे
मंच का संचालन सुरेंद्र प्रताप सिंह, अजय चौरसिया, गजेंद्र सिंह द्वारा किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button