खबर
मंत्री डॉ. विजय शाह ने खालवा अस्पताल में बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के तहत दवा पिलाई*
*मंत्री डॉ. विजय शाह ने खालवा अस्पताल में बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के तहत दवा पिलाई*
खंडवा 12 अक्टूबर 2025, मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने रविवार को खालवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में “पल्स पोलियो अभियान” के तहत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। इस दौरान एसडीएम हरसूद श्री रमेश खतेडिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत, डॉ. योगेश शर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री संतोष शुक्ला के अलावा चिकित्सकगण और स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित थे।