भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न
उज्जैन से मनोज रावत की रिपोर्ट
Sky India news channel
भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी, जिला उज्जैन ग्रामीण की आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिलाध्यक्ष श्री राजेश जी धाकड़ की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बैठक लोकशक्ति कार्यालय, फ्रीगंज, उज्जैन पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बहादुरसिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपालसिंह सिसौदिया, द्वय विधायक श्री सतीश मालवीय, श्री जितेन्द्र पण्ड्या, जिला प्रभारी श्री विनोद शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिलाध्यक्ष श्री राजेश जी धाकड़ ने विस्तृत रूप से बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति के कार्यक्रम को आयोजित करेगें। जिसमें 10 व 14 अगस्त तक मण्डल स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है। जिस हेतु 5 व 6 अगस्त को मण्डल स्तर पर तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की जाना है, व 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलुस उपयुक्त बैनर व प्लेकॉर्ड्स के साथ निकालना है। जिसमें विभाजन से प्रभावित लोगों से भेंट कर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। इसी तारतम्य में 16 अगस्त को कुशाभाउ ठाकरे जी की जन्म जयंती के साथ श्रद्धेय अटल बिहारी जी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुण्य तिथि बूथ स्तर पर मनाना है।
जिलाध्यक्ष जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की दृढ इच्छाशक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व सेना का शौर्य एवं पराक्रम तथा देशवासियों की एकजुटता के संकल्प से ऑपरेशन सिंदूर पूर्णतः सफल रहा। इस हेतु समस्त देशवासियों को बधाई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी श्री विनोद जी शर्मा ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों में युवा मोर्चा ओर महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका होनी चाहिए व आम जनता की अधिक से अधिक संख्या सुनिश्चित करना है। कार्यकर्ताओं को अपने अपने घरों ओर प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना है, व 15 अगस्त की संध्या को तिरंगे को सह सम्मानपुर्वक उतारना है, सभी कार्यक्रमों की जानकारी व फोटो संगठन एप्प, नमो एप व सरल पोर्टल पर अपलोड अनिवार्य रूप से करना है।
जिला मीडिया प्रभारी श्री गजेन्द्र परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा अभियान एवं विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के सफल क्रिन्यावयन हेतु जिलास्तर टोली का गठन किया गया है। जिसमें संयोजक श्री नाहरसिंह पंवार, जिला महामंत्री, सह संयोजक श्री गणपत डाबी, जिला महामंत्री व श्री शिवनारायण सूर्यवंशी, जिला मंत्री को नियुक्त किया गया है, व बैठक उपरांत नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों का स्वागत किया गया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री नाहरसिंह पंवार ने किया एवं आभार श्री गणपत डाबी, जिला महामंत्री ने माना। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्री कैलाश बोड़ाना एवं श्री गजेन्द्र परमार ने दी।


